Breaking News

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास पंडाल गिरा, 10-12 लोगों के दबने की आशंका

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर दो के पास पंडाल गिरा है, जिसमें 10-12 लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। बचाव के लिए पुलिस और दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को उपचार के लिए एम्स ले जाया गया है।

👉मुंबई हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर नहीं मिलने से बुजुर्ग की मौत, एयर इंडिया ने दी सफाई

डीसीपी साउथ के मुताबिक, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर-2 पर शादी की तैयारी के लिए बना पंडाल गिरा है। करीब 10-12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्हें निकालकर इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बचाव के लिए पुलिस, अग्निशमन और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद है।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास पंडाल गिरा, 10-12 लोगों के दबने की आशंका

सुबह करीब 11.21 बजे हादसे की खबर पुलिस और अन्य टीम को दी गई। जिसके बाद आनन-फानन बचाव के लिए पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। अभी तक वहां काम कर रहे सात श्रमिकों के जख्मी होने की बात सामने आ रही है।

About News Desk (P)

Check Also

निवेश आकर्षित करने के लिए जापान दौरे पर ‘तेलंगाना राइजिंग’ प्रतिनिधिमंडल

तेलंगाना (Telangana) के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी (Chief Minister A Revanth Reddy) के नेतृत्व में ...