Breaking News

मुख्यमंत्री योगी ने जताई खुशी, बोले- ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देना गौरवपूर्ण क्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न दिये जाने पर खुशी जताई है और कहा कि उनका पूरा जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा आज नई दिल्ली में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ‘जननायक’ कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना एक गौरवपूर्ण क्षण है। ‘सामाजिक न्याय’ को समर्पित रहा उनका पूरा जीवन भारतीय राजनीति के लिए सदैव एक आदर्श प्रतिमान रहेगा।

About News Desk (P)

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...