Breaking News

अर्जुन से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका ने साझा किया क्रिप्टिक नोट, कहा- कुछ को थामे रखना…

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनके ब्रेकअप की खबरें इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में अभिनेता के जन्मदिन पर हुई पार्टी में भी मलाइका शामिल नहीं हुई थीं, जिसके बाद खबरों का बाजार और गरम हो गया है। वहीं, मलाइका ने भी सार्वजनिक तौर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई नहीं दी थी। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है।

मलाइका अरोड़ा ने आज शुक्रवार, 28 मई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट साझा किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘हमेशा आगे देखने के लिए कुछ होता है। कुछ के लिए आभारी होना चाहिए, कुछ पर गर्व करना चाहिए, कुछ को थामे रखना चाहिए, कुछ पर विश्वास करना चाहिए, कुछ से प्यार करना चाहिए, कुछ के लिए जीना चाहिए। जीवन में बहुत कुछ है।’

उनका ये नोट अर्जुन कपूर के जन्मदिन के बाद सामने आया है। अभिनेता के जन्मदिन की सामने आई तस्वीरों में मलाइका कहीं नजर नहीं आईं। पार्टी में वरुण धवन, संजय कपूर, महीप कपूर और जान्हवी कपूर समेत अन्य कई सितारे बर्थडे बॉय के लिए चीयर करते नजर आए थे, लेकिन फैंस की निगाहें मलाइका को ढूंढ रही थीं। इसके बाद हर कोई हैरान रह गया कि क्या वाकई में वे अब साथ नहीं हैं।

अर्जुन के जन्मदिन पर भी मलाइका ने एक क्रिप्टिक नोट साझा किया था, जिसे फैंस ने अभिनेता के साथ जोड़ा था। मलाइका ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए लिखा था, ‘मुझे ऐसे लोग पसंद हैं, जिन पर मैं आंखें बंद करके और पीठ पीछे भी भरोसा कर सकूं।’ अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की अफवाहें इस साल की शुरुआत में तब सुर्खियों में आईं, जब एक सूत्र ने मीडिया को बताया था कि उनका रिश्ता अब अपने रास्ते पर चल पड़ा है। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है और इस मामले में एक सम्मानजनक चुप्पी बनाए रखेंगे।

About News Desk (P)

Check Also

क्या ‘सनम तेरी कसम 2’ में वापसी करेंगी मावरा हुसैन? पाकिस्तानी अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ (Sanam Teri Kasam) री-रिलीज के बाद ...