Breaking News

खेसारी लाल यादव ने भाभी संग मनाई रंगों की होली, ‘ओपन द डोर भौजी…’ गाने पर झूमे फैंस, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। भोजपुरी स्टार चर्चित रियेलिटी शो बिग बॉस तक का सफर तय कर चुके हैं और भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। इंडस्ट्री में उनका सिक्का चलता है। खेसारी भोजपुरी सिनेमा के वो सुपरस्टार हैं, जिनकी फिल्में हों या गाने रिलीज होते ही धूम मचा देते हैं। भोजपुरी सिनेमा लवर्स के बीच उनकी फिल्मों और गानों का जादू सिर चढ़कर बोलता है। इस बीच उनका एक होली गाना खूब धूम मचा रहा है।

होली पर मौसम का हाल: IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें कहां होगी बारिश और कहां पड़ेगी भीषण गर्मी

यूट्यूब पर छाए होली सॉन्ग

होली आने को है और आए दिन भोजपुरी स्टार नए-नए होली सॉन्ग लेकर आ रहे हैं। लोगों के बीच भी होली पर बने भोजपुरी गाने खूब पसंद किए जाते हैं। भोजपुरी गाने प्ले ना हों तो होली का त्योहार अधूरा सा ललगता है। अब खेसारी लाल यादव का एक भोजपुरी गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने के बोल हैं ‘पिचकारी लाम देवरू’।

पिचकारी लाम देवरू में भोजपुरी सुपरस्टार का दिखा अलग अंदाज

इस होली सॉन्ग में खेसारी लाल यादव एक दम अलग-थलग अंदाज में नजर आ रहे हैं और इस बार प्रेमिका के साथ नहीं बल्कि अपनी भौजी यानी भाभी के साथ होली खेलने और रंग गुलाल लगाने को आतुर नजर आ रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ अनीशा पांडे नजर आ रही हैं, जिनके साथ भोजपुरी स्टार मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

यूट्यूब पर छाया खेसारी लाल यादव का होली सॉन्ग

खेसारी लाल यादव इस होली सॉन्ग में अनिशा पांडे के साथ खूब ठुमके लगाते हुए भी देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं दोनों साथ में जमकर होली खेलते हुए भी नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव का ये भोजपुरी होली गाना अभी एक दिन पहले ही रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही इसने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। दो दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 266K से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

About reporter

Check Also

क्या रणवीर सिंह ने पैपराजी को कहा- ‘दुआ की फोटो मत लो?, पत्नी दीपिका संग नजर आए अभिनेता

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Ranveer Singh and Deepika Padukone) पेरिस से वापस भारत लौटे ...