Breaking News

हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा माैसम, भारी बारिश का अलर्ट; राज्य में 23 सड़कें बाधित

शिमला:  हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 26 व 27 सितंबर को बारिश होने का पूर्वानुमान है। 26 सितंबर के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर 29 सितंबर तक माैसम खराब बना रहने की संभावना है। 30 सितंबर से माैसम फिर साफ रहने के आसार हैं। उधर, राज्य में जगह-जगह भूस्खलन से मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक 23 सड़कें आवाजाही के लिए बाधित रहीं। इसके अलावा एक पुल व नाै ट्रांसफार्मर भी ठप रहे।

सितंबर के दौरान गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़े
वहीं प्रदेश में मानसून कमजोर होते ही पारा लगातार चढ़ रहा है। सोमवार को कांगड़ा में पहली बार अधिकतम तापमान सितंबर में 35 डिग्री पहुंचा। इससे पहले सितंबर 2020 में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। राजधानी शिमला में 30 साल बाद अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले सितंबर 1994 में शिमला में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा था। प्रदेश में सितंबर के दौरान गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हिमाचल के 16 स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक रहा।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.0, सुंदरनगर 21.0, भुंतर 19.5, कल्पा 12.0, धर्मशाला 19.9, ऊना 22.6, नाहन 24.1, केलांग 10.2, पालमपुर 18.0, सोलन 20.5, मनाली 15.6, कांगड़ा 20.6, मंडी 22.7, बिलासपुर 23.8, चंबा 20.9, डलहाैजी 17.1, कुकुमसेरी 8.6, कसाैली 20.1, पांवटा साहिब 26.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 8.9, मशोबरा 18.3 व सैंज में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About News Desk (P)

Check Also

बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन ने किया काव्य पाठ एवं सम्मान समारोह का आयोजन

लखनऊ। बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ रूबी राज सिन्हा तथा समाजसेवी व कवि राजेश ...