Breaking News

पूर्वी यूक्रेन के वुहलेदर कस्बे से पीछे हटे सुरक्षा बल, यूक्रेनी सेना ने की घोषणा

यूक्रेनी सेना ने बुधवार को कहा कि वह दो साल से अधिक समय से जारी संघर्ष के बाद पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र के वुहलेदर कस्बे से पीछे हट रही है। एसोसिएटेड प्रेस ने यह जानकारी दी।

इमरान की पार्टी के शक्ति प्रदर्शन से पहले इस्लामाबाद का रेड जोन सील, PTI की रैली से पहले पाबंदी

पूर्वी यूक्रेन के वुहलेदर कस्बे से पीछे हटे सुरक्षा बल, यूक्रेनी सेना ने की घोषणा

‘कीव इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी बलों ने दोनेत्स्क क्षेत्र के वुहलेदर कस्बे से पीछे हटने का फैसला लिया है। सेना के खोर्तित्सिया समूह ने एक बयान में कहा कि हाई कमान ने सैन्य कर्मियों और हथियारों को बचाने के लिए वुहलेदर से इकाइयों को पीछे हटने को कहा है।

‘वुहलेदर कस्बे की घेराबंदी की कोशिश कर रहे रूसी बल’

वुहलेदर, दोनेत्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण था। पिछले दो वर्षों से यूक्रेन की 72वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड इसकी रक्षा कर रही थी। रूसी बलों ने 2022 में हमले शुरू करने के बाद से इस कस्बे पर कब्जा करने की कोशिश की है। हाल के हफ्तों में वुहलेदर पर कई हमले हुए। रूसी बलों ने इसे घेरने की कोशिश की। स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि रूसी सैनिक एक अक्तूबर को वुहलेदर में घुस चुके हैं और लड़ाई जारी है।

Please also watch this video

‘कस्बे पर नियंत्रण के लिए रूस ने भेजे रिजर्व सैनिक’

रिपोर्ट में सेना के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रूस ने इस कस्बे पर नियंत्रण पाने के लिए अपने रिजर्व सैनिक भेजे। रूस की कार्रवाइयों के चलते कस्बे की घेराबंदी का खतरा था। वुहलेदर, दोनेत्स्क से करीब पचास किलोमीटर दक्षिण पश्चिम और जपोरिजिया क्षेत्र की प्रशासनिक सीमा से करीब 40 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। दोनेत्स्क पर अभी रूस का नियंत्रण है।

About News Desk (P)

Check Also

नशा उन्मूलन अभियान की शुरुआत

लखनऊ। गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर विदुषी सीता मिश्रा सेवा न्यास व अन्य ...