Breaking News

500 गरीब और जरूरतमंदों को विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बांटे निशुल्क कंबल

500 गरीब और जरूरतमंदों को विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बांटे निशुल्क कंबल

लखनऊ। ठंड से बचाव के लिए लखनऊ पूर्वी विधानसभा में रहने वाले 500 गरीब और जरूरतमंद लोगों को विधायक ओपी श्रीवास्तव ने आज कंबल वितरित किये। कंबल लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। सभी को बारी-बारी से कंबलों का वितरण किया गया।

USA: टक्कर के बाद पोटोमैक नदी के बर्फीले पानी में डूबे विमान और हेलीकॉप्टर, ट्रंप बोले- कोई जीवित नहीं बचा

500 गरीब और जरूरतमंदों को विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बांटे निशुल्क कंबल

व्यवस्थित कंबल वितरण कार्यक्रम मिसाल भी बन गया। सबको सुविधाजनक रूप से उनकी कुर्सी पर पहुंचकर कंबल वितरित किये गये। लाभार्थी के हाथ में टोकन देने के साथ ही कुर्सी पर भी टोकन लगाए गये थे। लाभार्थी को उसके स्थान पर ही कंबल मिलने की व्यवस्था थी।

पहला कार्यक्रम लखनऊ पूर्वी विधानसभा में महानगर, विज्ञानपुरी स्थित शुभम गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, पार्षद हरीश चंद लोधी, पूर्व पार्षद जीडी शुक्ला, देवेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र देवड़ी, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व 3 मंडल उपाध्यक्ष अध्ययन सिंह सैनी, यशवंत चौधरी, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता समेत भाजपा युवा मोर्चा एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

MLA OP Srivastava distributed free blankets to 500 poor and needy people

दूसरा कार्यक्रम पूर्वी विधानसभा अंतर्गत इस्माइलगंज वार्ड स्थित डीके मैरिज लॉन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित खन्ना, अभिषेक राय, पार्षद भृगुनाथ शुक्ला, कृष्णवीर सिंह बंटू, पुष्पेंद्र वर्मा, अध्ययन सिंह सैनी, पूरब मंडल 4 की महिला मोर्चा अध्यक्ष नमिता पाण्डेय, देवेश उपाध्याय देवा, संदीप पाठक, शशांक शेखर गोल्डी, शांतनु दत्ता समेत भाजपा युवा मोर्चा एवं अनेक भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

सामाजिक नैतिकता को दीमक सरीखा चाट रहा एकल परिवारों का चलन

हमास ने कबूला, इजरायल के हमले में मारा गया उसका मिलिट्री चीफ मोहम्मद डेफ

About Samar Saleel

Check Also

चीन में बच्चों का अपहरण कर उन्हें 30-30 हजार में बेचने वाली महिला को मिली फांसी की सजा

बीजिंग: चीन ने बच्चों का अपहरण कर उन्हें 30-30 हजार रुपये में बेचने वाली एक महिला ...