Breaking News

विवि में लगाई गई प्रदर्शनी को कुलाधिपति व अन्य ने सराहा

अयोध्या,(जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University) की स्वर्ण जयंती समारोह की अध्यक्षता कर रही विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) व मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी (Minister of State for Higher Education Rajni Tiwari) द्वारा परिसर में छात्र-छात्राओं द्वारा अवधी चित्रकला प्रदर्शनी का क्रमवार अवलोकन किया।

सुखी और सम्पन्न जीवन के लिए श्रीमद् भागवत कथा प्रेरणादायी : ज्योति किशोरी

विवि में लगाई गई प्रदर्शनी को कुलाधिपति व अन्य ने सराहा

कुलाधिपति ने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए राम के जीवन वृतांत के विभिन्न पक्षों को जाना। शबरी के साथ राम, राम सुग्रीव मित्रता, ताड़का वध, निषादराज से मित्रता, राम-हनुमान संवाद, अयोध्या सरयू तट की महिमा, अवध क्षेत्र के सामान्य जनजीवन में राम के प्रभाव को चित्रण के माध्यम से अलग-अलग प्रदर्शित किया गया।

16 महीने के जन्मेश ने दो लोगों को दिया नया जीवन; भुवनेश्वर AIIMS में रचा गया प्रत्यारोपण का इतिहास

वहीं इस प्रदर्शनी में भारतीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक आधार के प्रतीक राम के जीवन आदर्श का चरित्र चित्रण एवं राज्य व्यवस्था, वन गमन राक्षसों के संहार का चित्रण प्रदर्शनी में छात्रों द्वारा तैयार किया गया। जिन्हे कुलाधिपति एवं मुख्य अतिथि द्वारा सराहा गया। राम भक्त हनुमान के प्रभु श्री राम के प्रति समर्पण की भावपूर्ण चित्रकारी ने आगंतुकों को भी प्रभावित किया।

विवि में लगाई गई प्रदर्शनी को कुलाधिपति व अन्य ने सराहा

दूसरी ओर परिसर एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों की मिलेट्स फूड की प्रदर्शनी लगाई जिसका कुलाधिपति व मुख्य अतिथि द्वारा अवलोकन किया गया। उन्होंने स्टाॅलो पर जाकर मोटे आनाज से बने व्यजन का लुफ्त उठाया। छात्र-छात्राओं की तारीफ करते हुए कहा कि अपने भोजन में मोटे आनाज को शामिल करे। इसके साथ ही उन्होंने स्वस्थ्य एवं पौष्टिक आहार के लिए केंद्र सरकार द्वारा अन्नश्री योजना का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहन किया।

इस मिलेट्स फूड प्रदर्शनी में ज्वार, बाजरा रागी, सांवा, चना काकुन जैसे अन्य 26 प्रकार के मोटे अनाजों की प्रदर्शनी लगाई गई। छात्रों ने बताया कि इस प्रर्दशनी का उद्देश्य देश भर में पौष्टिक आहार योजना अन्नश्री से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकेगा।

विवि में लगाई गई प्रदर्शनी को कुलाधिपति व अन्य ने सराहा

दूसरी ओर परिसर के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों द्वारा विश्वविद्यालय की प्रगति की प्रदर्शनी लगाई जिनमें कुलाधिपति व मुख्य अतिथि द्वारा लगे स्टाॅलों का क्रमवार अवलोकन किया। शिक्षकों ने बढ़चढ कर विभागों की उपलब्धियों को कुलाधिपति के समक्ष रखा।

विवि में लगाई गई प्रदर्शनी को कुलाधिपति व अन्य ने सराहा

कुलाधिपति ने कहा कि गुणवत्तापरक शिक्षा के लिए नवाचार को बढ़ावा दे। इसका लाभ समाज के अन्य लोगों को भी मिल सके। इस प्रदर्शनी के अवलोकन में कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल, रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, डाॅ अनिल कुमार मिश्र, आयुक्त गौरव दयाल, जिलाधिकारी रण विजय सिंह, एसएसपी राज करन नय्यर शामिल रहे।

विवि में लगाई गई प्रदर्शनी को कुलाधिपति व अन्य ने सराहा

इस अवसर पर वित्त अधिकारी पूर्णेन्द शुक्ल, प्रो हिमांशु शेखर सिंह, प्रो चयन कुमार मिश्र, प्रो आशुतोष सिन्हा, प्रो नीलम पाठक, प्रो एसके रायजादा, प्रो सिद्धार्थ शुक्ला, प्रो तुहिना वर्मा, प्रो अशेक राय, प्रो केके वर्मा, प्रो विनोद श्रीवास्तव, प्रो अनूप कुमार, प्रो फर्रूख जमाल, प्रो मुदुला मिश्रा, प्रो शैलेन्द्र वर्मा, प्रो शैलेन्द्र कुमार, डाॅ सुरेन्द्र मिश्र, डाॅ विनोद चैधरी, डाॅ अनिल कुमार, डाॅ विजयेन्दु चतुर्वेदी सहित सम्बद्ध महाविद्यालय के प्राचार्य एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

About reporter

Check Also

महानगर थाने में छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम शुरू

लखनऊ। बुधवार को राजधानी के महानगर थाने (Mahanagar Police Station) में छात्र-पुलिस-अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम (Student-Police-Experiential ...