Breaking News

भगवान चित्रगुप्त होली उत्सव 28 मार्च को

लखनऊ। 28 मार्च को भगवान चित्रगुप्त होली उत्सव (Lord Chitragupta Holi festival), राधा कृष्ण झांकी, फूलों की होली संग धूमधाम से भगवान श्री चित्रगुप्त धाम झूलेलाल वाटिका लखनऊ में मनाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक दिलीप श्रीवास्तव एडवोकेट (Program coordinator Dilip Srivastava Advocate) ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 मार्च को सायं 4 बजे भगवान चित्रगुप्त होली उत्सव पर भगवान श्री चित्रगुप्त धाम झूलेलाल वाटिका (Jhulelal Vatika) लखनऊ में पारिवारिक मिलन होगा।

परंपरागत राधा कृष्ण झांकी,गणपति वंदना ,हनुमान जी की झांकी, कविता, जादू, सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव राजा ने बताया कि इस पावन अवसर पर समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 16 महानुभावों को कायस्थ रत्न सम्मान से कायस्थ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भी समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

About reporter

Check Also

पांचोपीरन दरगाह पर नहीं लगने देंगे मेला, हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट मर प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

सुल्तानपुर। संभल, बहराइच के बाद अब मुस्लिम आक्रांता सैय्यद सालार मसऊद गाज़ी (Syed Salar Masood ...