Breaking News

लेखक व पत्रकार लाल बिहारी लाल ‘साहित्य सेवा’ के लिए सम्मानित

भोजपुरी औऱ हिंदी के जाने- माने लेखक, कवि और पत्रकार लाल बिहारी लाल को इनके साहित्य सेवा के लिए नवजागरण प्रकाशन ने हाल ही में सम्मानित किया है। यह सम्मान मुख्य अतिथि रंग के संस्थापक डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह और साहित्यकार डॉ. मंजूला जी द्वारा गांधी शांति पीस फांउडेशन,नई दिल्ली के सभागार में दिया गया।

श्री लाल पिछले दो दशक से साहित, समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा कर रहे है। इन्हें कई सरकारी और गैर सरकारी संस्था सम्मानित कर चुकी है। हाल ही में उन्हें पत्रकारिता के लिए सुरताल संगम संस्था,लखनऊ के द्वारा सम्मानित किया गया है। श्री लाल को 100 से ज्यादा सम्मान मिल चुके है। इनकी भोजपुरी कविता-क्रांति बिहार के दो विश्वविद्यालय में पढायी जाती है।

About Samar Saleel

Check Also

इंडस्ट्री और स्वरोजगार के लिए स्किल आवश्यक- प्रो संत शरण मिश्र

अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पीएम उषा के साफ्ट कंपोनेंट के अन्तर्गत आईईटी ...