Breaking News

आप प्रदेश कार्यकारणी में युवाओं को तरजीह, यूथ अध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव को सौंपी प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

लखनऊ। आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह द्वारा हाल ही में घोषित प्रदेश कार्यकारणी में 12 उपाध्यक्ष, 16 प्रदेश सचिव और 5 प्रवक्ताओं के नामों पर शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुहर लगी थी। इस कार्यकारणी में युवाओं को तरजीह दी गई।

कार्यकारणी में अधिकांश युवाओं की भागीदारी

राजधानी लखनऊ के यूथ विंग के जिला अध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव को उनकी मेहनत, संघर्ष की वजह से सीधे प्रदेश सचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई। इस बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर उनका पार्टी में कद बड़ गया है। तुषार श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी में युवाओं को बेहद तरजीह दी जा रही है, इस कार्यकारणी में अधिकांश युवाओं की भागीदारी है।

राजधानी लखनऊ में यूथ विंग के अध्यक्ष का काम का अनुभव के आधार पर पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा और पार्टी के संगठन को मजबूत करने का भरसक प्रयास करूंगा।

इसी के साथ उन्होंने प्रदेश सचिव की बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश प्रभारी एवम राज्यसभा सांसद संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का आभार व्यक्त किया है। यूथ विंग के कई पदाधिकारियों ने उनको बधाई दी।

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...