Breaking News

बिहार: मिड-डे-मील बनाते समय ब्वॉयलर में विस्फोट, चार की मौत, हवा में उड़े चिथड़े

बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में आज सुबह खाना बनाने के ब्वॉयलर फटने से कई लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की संख्या का सही-सही पता नहीं लग पा रहा है क्योंकि शवों के चीथड़े उड़ गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा सुगौली रेलवे गुमटी के निकट स्कूली बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा था तभी अचानक ब्वॉयलर में रिसाव के कारण आग लग गयी। इसके बाद सिलेंडर धमाके के साथ फट गया जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

सुबह हुई इस घटना के बाद चीख-पुकार मच गई, लेकिन कोई किसी की मदद कर पाने में सक्षम नहीं हो पा रहा था। सूत्रों ने बताया कि धमाका इतना जोर का था कि मृतकों के शव क्षत-विक्षत हो गए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

पूर्व PM देवेगौड़ा के बेटे और पोते की बढ़ीं मुश्किलें, एक बार फिर लुकआउट नोटिस जारी

बंगलूरू: कर्नाटक की राजनीति में हलचल मची हुई है। कई महिलाओं से यौन शोषण के ...