Breaking News

चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप मनाएगी जेडीयू

लखनऊ। जनता दल यूनाइटेड आगामी 23 दिसंबर को स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाने जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा। कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित रहते हुए स्वर्गीय चौधरी जी के जीवन पर अपने विचार रखेंगे।

कार्यक्रम के बार में जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता डॉक्टर के. के. त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया। जिसके तहत प्रदेश कार्यालय समेत प्रदेश के हर जिला कार्यालय में इसका आयोजन किया जाएगा।

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...