Breaking News

नागरिक संशोधन बिल को लेकर जमकर बवाल,सिपाही को लगी गोली

फिरोजाबाद। नागरिक संशोधन बिल के विरोध के दौरान जमकर गोली भी चलीं। सीधी फायरिंग से लोगों में भगदड़ मच गई थी। फायरिंग होते ही सुरक्षा कर्मी भी खुद को बचाने का प्रयास करने लगे। नालबंदान पर अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गई। उसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात सिपाही विजेंद्र कुमार के सीने में शाम को गोली लग गई। उसकी जेब में पर्स रखा हुआ था। पर्स में एटीएम कार्ड व अन्य सामान के साथ भगवान शंकर की तस्वीर रखी थी। गोली उसके पर्स में घुस कर रह गई। सिपाही को गोली का अहसास तक नहीं हुआ। रात को वह जाकिट पहन कर ही सो गया।

प्रातरू उसने पर्स निकाला तो उसमें गोली फंसी देख वह हैरत में पड़ गया। जाकेट देखी तो घबरा गए। जाकेट में छेड़ था। वह साइड से झुलसी हुई थी। गोली उसके पर्स छेद कर धंस कर रह गई। गोली साफ दिखाई दे रही थी। उसने प्रातरू एसएसपी सचिंद्र पटेल को सारी बात बताई। उसने थाना रसूलपुर में फायरिंग की तहरीर दी है। उसका मुकदमा दर्ज किया गया है। उसको देख सभी हैरत में पड़ गए। विजेंद्र हाथरस से शाहजहांपुर का रहने वाला है। सिपाही विजेन्द्र हमेशा पर्स को पेंट की जेब में रखता है। बवाल को देख उसने सोचा पर्स गिर नहीं जाए। उसने तुरंत ही पर्स को जाकेट में रख लिया। जो उसका जीवन रक्षक बन गया। उसे क्या पता था कि उसने अपना जीवन बचाने को पर्स जाकेट की जेब में रखा है।

About Samar Saleel

Check Also

क्षेत्रीय किसान मेला व प्रदर्शनी में बोले कृषि मंत्री – भहजपा सरकार में किसानों की आय हुई दोगुनी

अयोध्या (जय प्रकाश सिंह)। माँ कामाख्या धाम महोत्सव (Maa Kamakhya Dham Mahotsav) पर आयोजित दो ...