Breaking News

गरबा के आयोजन में डीएम-एसपी संग झूम उठा बहराइच

बहराइच। माता की शक्ति में आस्था व मन में विश्वास की लौ जगाते हुए स्टेशन क्लब के तत्वावधान में रंग बिरंगी सांस्कृतिक ष्गर्बा नाइटष् का आयोजन कर धूमधाम से नवरात्रि पर्व मनाया गया।
क्लब परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ क्लब के अध्यक्ष जिलाधिकारी व मुख्य अतिथि अजयदीप सिंह व पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने गणेश जी व दुर्गा मां की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आइएएस गौरांग राठी रहे।
भारतीय संस्कृति को दर्शाते परिधानों में गर्बा नाइट में पहुँचे तमाम अधिकारियों, डाक्टरों व संभ्रांत परिवारों के पुरूषों, महिलाओं व बच्चों ने जमकर डांडिया खेला। जिलाधिकारी अजयदीप सिंह , पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, सिविल जज उत्सव गौरव राज व आइएएस अधिकारी गौरांग राठी ने भारतीय संस्कृति का प्रतीक डांडिया खेलकर लोगों का उत्साह वर्धन किया।
कार्यक्रम में सर्वोत्तम परिधान युगल का पुरुस्कार आइएएस गौरांग राठी व उनकी पत्नी अपूर्वा राठी की जोड़ी को व दूसरा पुरुस्कार सिविल जज उत्सव गौरव राज व उनकी पत्नी की जोड़ी को दिया गया। बेस्ट डांसिंग जोड़ी का पुरुस्कार अतुल अग्रवाल व रश्मि की जोड़ी को दिया गया। सर्वोत्तम परिधान चाइल्ड का पुरुस्कार माइशा अरोड़ा को प्रदान किया गया। इसके अलावा भी तमाम प्रतियोगिताओ के पुरुस्कार दिए गए। कार्यक्रम में नरेन्द्र भंडारी, हरदीप भाटिया, डाक्टर अनिल केडिया, सुनीता गंभीर, डाक्टर स्वाति अग्रवाल, प्रमोद जायसवाल व शीलम जायसवाल आदि की प्रतिभागिता रही।

About Samar Saleel

Check Also

75 गरीब बच्चों को पढ़ाने वाले सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव छठवीं बार नई दिल्ली में होंगे सम्मानित

अयोध्या, (जय प्रकाश सिंह)। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या (Inspector General of Police Office, Ayodhya) में ...