लखनऊ। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने पहली बार यूपी के निकाय चुनावों में कदम रखते हुए अपना खाता खोल दिया। निकाय चुनाव में उसके एक नगर पंचायत अध्यक्ष, 4 नगर पालिका परिषद सदस्य, 12 निगम पार्षद के साथ 3 नगर पंचायत सदस्य चुने गये हैं। एमीम ने पूरे दम खम के साथ पार्टी में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था, जिसमें उसने 20 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं आप ने भी यूपी निकाय चुनाव में खाता खोल दिया है। पहली बार पार्टी ने चुनाव लड़ते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष की एक, नगर पालिका परिषद सदस्य की 6, नगर पंचायत सदस्य की 14, नगर निगम पार्षद की 2 सीटों पर जीत हासिल की है।
Loading...
Loading...