Breaking News

अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ की तैयारियां जोरो पर

लखनऊ। अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ के अगले माह 11 फरवरी को होने जा रहे राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां पूरे जोरों के साथ शुरू हो गयी है। इन तैयारियों के बीच महासंघ के अधिवेशन का पोस्टर भी जारी कर दिया गया।

अखिल भारतीय गौर रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष

आज यहां अखिल भारतीय गौर रक्षा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कलीम भारतीय ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान अधिवेशन का पोस्टर जारी करते हुये बताया कि इस अधिवेशन में केन्द्र सरकार की महिला कल्याण मंत्री श्रीमती मेनका गांधी, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय विनायक जोशी सहित महासंघ के बीस राज्यों की इकाईयों के प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी हिस्सा लेने पहुंच रहे है। अशोक रोड नई दिल्ली स्थित वाईडब्लूसीए कांस्टिट्यूशन हॉल में हो रहे इस अधिवेशन की जानकारी देते हुये श्री भारतीय ने बताया कि अधिवेशन में चौदह सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्ताव रखा जायेगा।

जिनमें मुख्य रूप से गौ माता को लेकर मुस्लिम समाज के बीच पूरे देश में जनजागरण अभियान चलाकर कुरान की रोशनी में गौमाता के बारे में बताने का कार्य करने और मुगलकाल के आदेशों के बारे में जानकारी देना है ताकि ऐसे लोगों को बेनकाब किया जा सके जो लोग मुस्लिम धर्म की आड़ में गौ हत्या को बढ़ावा देते है।

इसके अलावा अधिवेशन में गौ माता को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जायेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से भारत को गौ हत्यामुक्त बनाये जाने के साथ गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित किये जाने संबंधी प्रस्ताव पारित कर भावी रणनीति तैयार की जायेगी। अधिवेशन की शुरू हो चुकी तैयारियों के बारे में जानकारी देते हुये श्री भारतीय ने बताया कि अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों में अत्याधुनिक गौशालायें, हास्पिटल, मोबाइल डिस्पेंसरी वैन शुरू करने की मांग केन्द्र और विभिन्न राज्यों की सरकारों से उठायी जायेगी। श्री भारतीय ने बताया कि अधिवेशन को सफल बनाने के लिये महासंघ की राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष लेफ्टिनेंट सुषमा विष्ट माथुर, पंकज सिंह-उपाध्यक्ष, बल्देव ठाकुर व इन्द्रेश शुक्ला महामंत्री, पंकज सिंह-अधिवक्ता व अध्यक्ष लीगल सेल उत्तर प्रदेश इकाई पवन भारतीय-उपाध्यक्ष, महताब खान चांद-महामंत्री प्रशासनिक सहित कई प्रमुख लोगों को विशेष रूप से जिम्मेदारियां सौंपी गयी है।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...