Breaking News

अखिलेश यादव ने लेह-लद्दाख के पत्रकारों से बात कर जाना एलएसी का हाल

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज गलवान घाटी की स्थिति के बारे में लेह-लद्दाख के कुछ पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि इस माहौल में मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी है। जोखिम उठा कर अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए पत्रकारों को श्री यादव ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह गौरव की बात है कि भारतीय फौज का हौसला बढ़ा हुआ है। भारतीय जवानों के साथ सारा देश है। जवानों के साथ किसान भी खड़े हैं।

अखिलेश यादव ने स्थानीय गाइड से भी बात की। घाटी के ऊपर बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही थी। भीषण ठण्ड में भारत के जवान देश की सीमाओं की रक्षा के लिए दिनरात खड़े हैं। मोर्चे पर वे वीरता पूर्वक डटे हुए हैं।

अखिलेश यादव को स्थानीय गाइड सहित अन्य सभी लोगों ने अगली बार वहां आने का निमंत्रण दिया। श्री यादव ने कहा कि भारत को दीर्घकालिक रणनीति बनानी चाहिए। भारतीय बाजार की चीन पर निर्भरता धीरे-धीरे समाप्त करने की योजना पर काम करना चाहिए। सीमाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता रहती है। देश के सामने सच्चाई आनी चाहिए।

About Samar Saleel

Check Also

लोक निर्माण राज्य मंत्री ने सेतु निगम के अधिकारियों संग बैठक कर निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने का निर्देश दिया

Lucknow। उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह (Minister of State for Public ...