Breaking News

बहराइच हिंसा पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भाजपा पर लगाया दंगा कराने का आरोप…

मैनपुरी की करहल विधानसभा से तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने नामांकन किया। उनके नामांकन में आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा को घेरा। अखिलेश यादव ने कहा कि तेज प्रताप यादव भारी बहुमत से जीतकर जाएंगे। मैनपुरी के लोगों ने सपा और नेताजी का हमेशा साथ दिया है। करहल की जनता समाजवादी पार्टी को हमेशा चुनती रही है। इस बार चुनाव में पहले से अधिक समर्थन मिलेगा, जिसके चलते चुनाव परिणाम ऐतिहासिक होने वाला है।

सीएम योगी ने पुलिसकर्मियों का वर्दी भत्ता बढ़ाने की घोषणा की, 58 करोड़ का पड़ेगा व्यय भार

बहराइच हिंसा पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, भाजपा पर लगाया दंगा कराने का आरोप...

अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में पीडीए से भाजपा घबराई हुई है। अब तो भाजपा पीडीए का नाम लेना भी भूल गई है। उन्होंने कहा कि चैनलों को चिंता थी कि तेज प्रताप ने तिलक कितना बड़ा लगाया है। विकास की कोई चिंता नहीं थी। समाजवादियों के विकास को भाजपा ने रोकने का काम किया है।

अब भाजपा विधायक ने दर्ज कराई एफआईआर, बीजेपी नगर अध्यक्ष समेत सात नामजद व अज्ञात पर केस दर्ज

लोकसभा चुनाव की लड़ाई जीतने के बाद भाजपा थोड़ी बहुत रुकी है। भाजपा सारी संस्थाओं से खुद को ऊपर समझती है। अब जमीनों पर कब्जा करने का काम भी कर रही है। बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने बहराइच में जानबूझकर दंगा कराया है। वजह भी साफ है कि चुनाव आ गया है। सवालों के जवाब न देने और राजनीतिक लाभ लेने के भारतीय जनता पार्टी ने ये साजिश रची है। वहां पर्याप्त प्रशासन और पुलिस का इंतजाम नहीं किया गया।

Please watch this video also

अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिसको चाहे गिरफ्तार करा दे। पत्रकारों की भी कराई जा रही है। एक सवाल के जवाब में कहा कि करहल की जनता के सामने मशीनरी का कोई दुरुपयोग नहीं हुआ। टिकट बंटवारे को लेकर कहा कि यह आपसी मामला है। हम हल निकाल लेंगे। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर में इंटरनल सर्वे में बीजेपी हार रही थी, इसलिए चुनाव रोका गया।

About News Desk (P)

Check Also

बिग बॉस 17: सना रईस खान ने एक बार फिर अपने कानूनी कौशल और श्रेष्ठता को साबित किया, घाटकोपर जमाखोरी ढहने के मामले में मुख्य आरोपी भावेश भिंडे की जमानत सुनिश्चित की

सुप्रीम कोर्ट की वकील सना रईस खान देश के सबसे सम्मानित और विश्वसनीय युवा वकीलों ...