Breaking News

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मची उथल-पुथल, अक्षरा और अभिमन्यु ने किया…

टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काफी उथल-पुथल मची हुई है। एक तरफ, अभिनव का एक्सीडेंट हो गया है। वहीं दूसरी तरफ, अक्षरा और अभिमन्यु की नजदीकियां बढ़ रही हैं।

जी हां, बीते एपिसोड में दिखाया गया था कि अभिमन्यु, अक्षरा से माफी मांगता है। वह छह साल पुरानी गलती के लिए सॉरी कहते हैं। वहीं, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा, अभिमन्यु से बात करने के लिए अभिनव और अभीर को घर पर अकेले छोड़कर चली जाती है। वह, अभिमन्यु को ढूंढने लगती है। और फिर…आइए जानते हैं आगे क्या हाेगा।

आज टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड की शुरुआत अक्षरा और अभिमन्यु की लड़ाई से होगी। दरअसल, एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा से माफी मांगने के बाद अभिमन्यु चला जाता है। लेकिन, अक्षरा सोच में डूब जाती है। उसे समझ नहीं आता है। वह छह साल पुरानी बातों के बारे में सोचने लगती है और फिर अभिमन्यु को ढूंढने निकल पड़ती है। एक जगह उसे अभिमन्यु की कार दिखती है।

एक तरफ, अक्षरा अपने एक्स-हसबैंड अभिमन्यु से बात कर रही होती है। वहीं दूसरी तरफ, अभिनव पिछली बातों को याद कर रहा हाता है। वह अपने परिवार और अभिमन्यु की तस्वीरों को देखते-देखते पिछली बातों को जोड़ने लगता है। इस तरह उसे अभिमन्यु और अक्षरा की सच्चाई पता चलती है।

वह अक्षरा को ढूंढने निकल पड़ता है। लेकिन, उसे अक्षरा नहीं मिलती है। हालांकि, जब वह घर लौटता है तब अक्षरा घर पर ही होती है। वह अक्षरा से बात करता है और अभिमन्यु के बारे में पूछता है। अक्षरा, अभिनव से माफी मांगती और उसे अभिमन्यु के बारे में बताती है।

वह अभिमन्यु को ‘अभि’ कहकर पुकारती है और फिर उसे खरी-खोटी सुनाने लगती है। अक्षरा, अभिमन्यु से कहती है कि वह उसे कभी माफ नहीं करेगी। वह उससे यह तक कहती है कि उसे भी वैसे ही जीना होगा जिस तरह वह पिछले छह साल से जी रही है।

About News Room lko

Check Also

गोपीचंद की आगामी फिल्म में दिखेगा सनी देओल का सुपरहिट अंदाज, एक्शन अवतार में नजर आएंगे अभिनेता

मसाला फिल्मों के सफल निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी की आगामी फिल्म ‘एसडीजीएम’ का दर्शक बेसब्री से ...