Breaking News

आल इण्डिया दलित मुस्लिम मोर्चा सपा के साथ

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से तमिलनाडु एवं कर्नाटक के समाजवादी साथियों के साथ आल इण्डिया दलित मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलाउद्दीन एडवोकेट (शीबू) ने भेंटकर आज की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की और भाजपा के विरूद्ध गठबंधन की जीत का विश्वास दिलाया।

देश की जनता झूठे प्रलोभनों को पहचाने : सुनील सिंह

दलित मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

आल इण्डिया दलित मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलाउद्दीन (शीबू) एडवोकेट ने लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के समर्थन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से पूरे देश का किसान, नौजवान, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित हर वर्ग के लोग पूरी तरह पीड़ित और उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और इस लोकसभा चुनाव में इस व्यवस्था तथा भाजपा सरकार को बदलना चाहते है।

मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की नीतियों में आस्था रखते हुए लोकसभा चुनाव 2019 में समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी-राष्ट्रीय लोक दल गठबंधन को समर्थन देने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया है। मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाकर भारी बहुमत से जिताने का काम करेंगे।
कर्नाटक के समाजवादी नेता श्री एन. ओकुटप्पन तथा बी.एम. सुहैल और तमिलनाडु के श्री रवि यादव एवं श्री राजेंद्रन ने श्री अखिलेश से मुलाकात कर बताया कि इन राज्यों में भी समाजवादी पार्टी के प्रति जनता में आकर्षण बढ़ा है। इन राज्यों के लोग भी श्री यादव के नेतृत्व के प्रति आशा भरी नज़रों से देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार की उपलब्धियों से भी वे परिचित हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...