Breaking News

आप-कांग्रेस का हो सकता है Alliance

नई दिल्ली। दिल्ली में ‘आप’-कांग्रेस के बीच गठबंधन Alliance की अटकलें फिर तेज हो गई हैं। दोनों दलों के कई कद्दावर नेता गठबंधन के पक्ष में हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों के नेताओं के बीच महागठबंधन को लेकर बात भी हुई है। कुछ ‘आप’ विधायक भी इस ओर प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली में एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे कांग्रेस और ‘आप’ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।

Alliance की कवायदों

पूरे देश में महागठबंधन Alliance की कवायदों के बीच दिल्ली में भी दोनों दलों के कुछ नेता सक्रिय हुए हैं। महागठबंधन के राष्ट्रीय स्तर पर सूत्रधार कुछ नेताओं का भी मानना है कि भाजपा के खिलाफ दिल्ली में मिलकर लड़ना होगा। तर्क दिया जा रहा है कि बड़े लक्ष्य के लिए आपसी दूरी कम करनी होगी।

बीते दिनों विपक्ष की एकजुट बैठक हुई थी। इससे पहले दिल्ली में किसानों के मार्च के मौके पर पहली बार मुख्यमंत्री केजरीवाल और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एक मंच पर आए थे। ‘आप’ नेताओं ने तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर हर्ष भी जताया। ‘आप’ के कुछ विधायकों का मानना है कि लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ना चाहिए। उधर, कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन कई बार गठबंधन के लिए इनकार कर चुके हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कई बड़े नेता गठबंधन के पक्ष में हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

सभी मुस्लिमों को ओबीसी वर्ग में शामिल करने पर कर्नाटक सरकार के जवाब से संतुष्ट नहीं एनसीबीसी, भेजेगा समन

बंगलूरू :  कर्नाटक में पूरे मुस्लिम समुदाय को आरक्षण का लाभ देने के लिए ओबीसी ...