Breaking News

सदैव स्नेह बांटना परस्पर सहयोग करना सिखाता ‘सनातन’

(लखनऊ ब्यूरो)।भारतीय सवर्ण संघ की आज वेब बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का विषय था “सनातन संस्कृति का मूल्य और हमारा सवर्ण समाज” बैठक की अध्यक्षता करते हुए भारतीय सवर्ण संघ महाराष्ट्र की महिला मोर्चे की राष्ट्रीय महासचिव बहन कीर्ति तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज की हमारी नई पीढ़ी हमारे सनातन संस्कृतियों से मुंह मोड़ अधर में जा रही है। आज हमारी पीढियां पाश्चात्य सभ्यता का अनुशरण कर एकल जीवन जीने हेतु विवश हैं। जबकि हमारा सनातन सदैव स्नेह बांटना परस्पर सहयोग करना सिखाता है। हम सवर्ण सामाजिक रूप से एक हो तभी सशक्त हो सकते हैं जब हम अपनी सनातन संस्कृतियों को आत्मसात कर परस्पर सहयोग की भावना का विकास करें।

बैठक को सम्बोधित करते हुए संघ के महिला मोर्चा के राजस्थान की प्रदेश संयोजक बहन प्रगति उपाध्याय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपने सनातनी पर्वों को पुनः अपने मनोयोग से मनाना आरंभ कर दें होली का त्योहार निकट है और इतना सुन्दर हमारा यह पर्व प्रेम का संदेश देता है इस त्योहार की भावना यह है कि इसमें अपने स्वजनों के कृत समस्त अपराधों को क्षमा कर उसे भी गले लगा लिया जाए।

धन्य है, भारत भूमि और धन्य है हमारा सनातन जो सदैव हमें त्याग, सहयोग व परस्पर प्रेम की शिक्षा देता है। संघ के राष्ट्रीय संस्थापक दण्डी स्वामी श्री रामदेवानन्द सरस्वती ने आए हुए सभी पदाधिकारियों को अपना आशीर्वाद दिया व मनोयोग से संगठन हित में कार्य करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ राजेश कुमार पाण्डेय ने आए हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया और उन्हें धन्यवाद दिया।

बैठक को राष्ट्रीय महासचिव राधेश्याम उर्फ साधु तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने बच्चों को अपने सनातन की परम्पराओं को अपने जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित करना चाहिए,समय समय पर उन्हें अपने देवालयों में दर्शन पूजन हेतु ले जाना चाहिए जिससे वे चरित्रवान होंगे व देश प्रेम का आदर्श स्थापित करने में सफल होंगे।  बैठक को प्रभारी प्रधान कार्यालय पंकज शर्मा, जिलाध्यक्ष बलिया बहन शशिकला, सुल्तानपुर की जिला संयोजक बहन मोनी मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र अशोक रामलिंग ढाले, प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड बी. जी. एस. राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अवधेश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सोनू शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार डी.एम.पांडेय, आनन्द शुक्ला जिलाध्यक्ष कानपुर देहात सुभम तिवारी ब्लाक अध्यक्ष नैनी कानपुरराज आदि ने भी सम्बोधित किया।

About Samar Saleel

Check Also

भाजपा ने रायबरेली सीट पर घोषित किया उम्मीदवार, दिनेश सिंह को दिया टिकट

रायबरेली।  भाजपा ने गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली सीट पर उम्मीदवार की ...