Breaking News

अमेजन के संस्थापक बेजॉस ने दुनिया के सामने भारतीय कारोबार को लेकर कही यह बड़ी बात

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज अमेजन के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजॉस ने कहा है कि कंपनी भारत में ‘बेहद अच्छा’ प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने भारत में नियामकीय मोर्चे पर स्थिरता की उम्मीद जताई। बेजॉस से पूछा गया था कि डिजिटलीकरण को लेकर भारत की कुछ नीतियां क्या अमेजन के लिए चिंता का विषय हैं।

बेजॉस ने कहा कि हम हमेशा चाहते हैं कि भारत में नियामकीय स्थिरता हो। जो भी नियमन हों समय के साथ उनमें स्थिरता आनी चाहिए। हम इसी की उम्मीद कर रहे हैं। एक कार्यक्रम के मौके पर अलग से बातचीत में बेजॉस ने कहा कि अमेजन भारत में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

”भारत में हमारे कारोबार का प्रदर्शन काफी अच्छा है और यह तेजी से बढ़ रहा है।’ उन्होंने अमेजन के भारतीय परिचालन के प्रमुख अमित अग्रवाल की सराहना करते हुए कहा कि वह असाधारण व्यक्ति हैं और काफी अच्छा काम कर रहे हैं। एक अन्य सवाल के जवाब में बेजॉस ने कहा कि वह ‘निश्चित रूप’ से अंतरिक्ष में जाना चाहेंगे। वह जो भी करते हैं उसका आनंद लेते हैं।

2020 में व्हाइट हाउस जाने की संभावना खारिज करते हुए बेजॉस ने कहा कि उनके पास करने को काफी कुछ है और फिलहाल वह उस पर ध्यान दे रहे हैं।

About News Room lko

Check Also

‘महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार ने संविधान में संशोधन किया’, संयुक्त राष्ट्र में बोलीं कंबोज

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ...