Breaking News

Pakistan पर अमेरिका कर सकता है बड़ी कार्रवाही

जहां एक तरफ भारत और अमेरिका के बीच ईरान से तेल सप्लाय को लेकर बातचीत चल रही है वहीं अमेरिका ने Pakistan पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए प्रतिबंध लगाए हैं। इसके बाद अब पाकिस्तानियों को अमेरिका वीजा मिलने पर रोक लग सकती है।

Pakistan के वरिष्ठ अधिकारियों समेत

अमेरिका ने यह कदम पाकिस्तान Pakistan के उस जवाब के बाद उठाया है जिसमें उसने अमेरिका में रह रहे अपने देश के लोगों की वीजा अवधि खत्म होने के बाद उन्हें वापस लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद अमेरिका ने चेतावनी दी है कि वो पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों समेत नागरिकों के लिए वीजा सुविधाओं पर रोक लगा सकता है।

शुक्रवार के अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा कि पाकिस्तान में काउंसलर ऑपरेशन अब तक नहीं बदले हैं लेकिन 22 अप्रैल को फेडरल रजिस्टर के नोटिफिकेशन के अनुसार अमेरिका पाकिस्तान के वरिष्ठ अफसरो समेत पाक नागरिकों को वीजा देने पर रोक लगा सकता है। इसके बाद पाकिस्तान उन 10 देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है जिस पर अमेरिका ने इस तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इन देशों ने वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अपने नागरिकों को वापस बुलाने से इनकार कर दिया था।
इसमें मुख्य बात यह है कि इन 10 में से 8 देशों पर यह प्रतिबंध राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में लगे हैं और अब इन देशों के लोगों को अमेरिकी वीजा नहीं मिलेगा। इन देशों में गुयाना, गैंबिया, कंबोडिया भी शामिल हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...