Breaking News

अनंत की होने वाली दुल्हन का दिखा जलवा, अंबानी परिवार में आया खुशियों का मौसम

अंबानी परिवार इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। देश के सबसे रईस बिजनेस मैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन कल रात संपन्न हो गए। बॉलीवुड के सभी बड़े सितारों ने इस कार्यक्रम में शिरकत किया। वहीं कल रात प्री-वेडिंग कार्यक्रम के समापन समारोह में अंबानी परिवार बेहद खुश नजर आया। आइए आपको इस रात की कुछ झलकियां दिखाते हैं।

सफेद शेरवानी में होने वाले दूल्हे के पिता मुकेश अंबानी काफी जंच रहे थे। वहीं नीता अंबानी भी सफेद रंग की साड़ी बेहद हसीन दिखीं। दोनों एक साथ बेहद प्यारे लग रहे थे। सोशल मीडिया पर मुकेश और नीता की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही हैं। उनके साथ राधिका की मां भी नजर आ रही हैं।

अनंत अंबानी अपने बचपन के प्यार को अपना जीवनसाथी बनाने जा रहे हैं। पेस्टल रंग के लहंगे में राधिका किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। वहीं होने वाले दूल्हे राजा भी काफी जंच रहे थे। कला और संगीत की शौकीन नीता अंबानी लाल रंग की साड़ी में काफी सुन्दर दिख रही थीं। उन्होंने प्री-वेडिंग कार्यक्रम में अपने नृत्य की प्रस्तुति दीं।

अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता की सादगी ने सबका दिल जीत लिया। पेस्टल रंग के लंहगे में वे बहुत सुंदर दिख रही थीं। वहीं होने वाले दूल्हे की बहन ईशा भी हसीन नजर आईं।

About News Desk (P)

Check Also

गुरु रंधावा ने अपने पहले इंडिपेंडेंट एल्बम ‘विदआउट प्रेजुडिस’ को किया रिलीज़, इस एल्बम मैं है कुल 9 गाने जो लोगो को कर रहे है आकर्षित

Entertainment Desk। संगीत सेंसेशन गुरु रंधावा (Guru Randhawa) ने वार्नर म्यूजिक इंडिया (Warner Music India) ...