Breaking News

अंकिता लोखंडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं डंके की चोट पर कह सकती हूं सुशांत डिप्रेशन में नहीं था

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने से ज्यादा समय गुजर चुका है, लेकिन इस मामले पर अब तक सस्पेंस बरकरार है। अभिनेता ने 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर ली थी। मुंबई पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बिहार में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को फंसाने और सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए उन पर एफआईआर दर्ज करवाया है। मामले की जांच अब बिहार पुलिस भी कर रही है।

वहीं अब इस मामले में सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। अंकिता लोखंडे ने एक टीवी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में कहा है कि-‘मैं डंके की चोट पर कह सकती हूं सुशांत डिप्रेशन में नहीं था। मैंने सुशांत जैसा इंसान नहीं देखा था। जब हम रिलेशनशिप में थे तब वह डायरी लिखता था। वह अपने फ्यूचर प्लान लिखता था। उसने लिखा था कि वह अगले 5 साल में एक मुकाम तक पहुंचेगा और आप यकीन कीजिए वह 5 साल में वहां था।

अब सोचिए कि वह इंसान जो अपने फ्यूचर प्लान करता था वह कैसे डिप्रेशन में रह सकता था। वह हर छोटी चीज में खुशियां ढूंढ़ लेता था। वह फार्मिंग करना चाहता था। मुझे इस बारे में पता था। वह कहता था कि अगर कुछ नहीं हुआ तो मैं अपनी शॉर्ट फिल्म बना लूंगा। मैं नहीं चाहती कि लोग उसे ऐसे याद करे कि वह डिप्रेस था। वह तो हीरो था। सुशांत छोटे शहर से आया था उसने अपनी मेहनत से खुद को एक मुकाम तक पहुंचाया। उसने मुझे कई चीजें सिखाई। वह मुझे एक्टिंग सिखाता था। किसी को पता भी है सुशांत कौन और क्या था। मुझे दुःख है कि सब उसके बारे में ऐसे ही कुछ भी लिख रहे हैं कि वह डिप्रेस था। सुशांत के लिए डिप्रेशन शब्द का प्रयोग किया जा रहा है तो वह बहुत गलत है। वह डिप्रेश हो ही नहीं सकता। वह कुछ चिजों को लेकर अपसेट हो सकता है। लेकिन सुशांत एक ऐसा इंसान था जो कभी ड्रिप्रेश नहीं हो सकता था। एग्जाइटी होती थी उसे, जो हम सबको होती है। अंकिता लोखंडे के इस इंटरव्यू का लिंक सुशांत की बहन श्वेता सिंह कृति ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-‘सत्यमेव जयते!’

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की पहली मुलाकात साल 2009 में जीटीवी के मशहूर धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हुई थी। इस धारावाहिक में दोनों लीड रोल में थे। अंकिता और सुशांत की गिनती टेलीविजन की दुनिया के सबसे मशहूर और परफेक्ट कपल में होती थी। सीरियल में काम के दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों ने अपने प्यार को दुनिया के सामने भी कबूला और दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन छह साल के लम्बे रिलेशनशिप के बाद दोनों अलग हो गए। हालांकि इसकी असली वजह सामने नहीं आई। इसके बावजूद दोनों एक दूसरे का सम्मान करते थे।

14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। 15 जून को सुशांत का अंतिम संस्कार होने के बाद अंकिता लोखंडे उनके परिजनों से मिलने उनके घर गई थी। सुशांत के फैंस के साथ-साथ अंकिता भी सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रही है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

अवध विवि के प्रो विनोद श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड आर्थिक संघ के महासचिव बने

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रो विनोद ...