Breaking News

एन्टी रोमियो दल ने दबोचे 2 मनचले

बहराइच. अपने चुनावी घोषणा पत्र के आधार पर भाजपा की योगी सरकार ने सभी ज़िलों में एन्टी रोमियो दल का गठन करने के आदेश जारी कर दिए है। सभी जोन के आईजी को इस दल पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। मुख्यमंत्री के इस फैसले के बाद से जाहिर है महिलाओं ने राहत की साँस ली है।

आज के इस कलयुगी समाज में जगह जगह महिलाओ से छेड़खानी होना आम बात बन गई है। इस तरह की दिक्कतों से सबसे ज़्यादा ट्यूशन, स्कूल, कालेज या नौकरी करने वाली महिलाओं व किशोरियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। अक्सर देखनों को मिलता है कि स्कूल- कॉलेजों के बाहर मनचलों का जमवाड़ा लगा रहता है,जिससे यहाँ पढ़ने वाली छात्राओं को न चाहते हुए भी उत्पीड़न बर्दाश्त करना पड़ता है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने पदभार संभालते ही फैसला लिया है कि अब महिलाओ का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा और ऐसे रोमियो के खिलाफ एन्टी रोमियो अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री का यह फैसला स्वागत योग्य है।

साप्ताहिक बाजार में होती है महिलाओ से छेड़छाड़

बहराइच जनपद में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में आस पास के क्षेत्रो से खरीदारी करने आने वाली महिलाओ से भी यहाँ सक्रिय मनचले अक्सर अश्लील हरकते करते नजर आते हैं। लेकिन एंटी रोमियो का गठन होने के बाद से इन मनचलों की खैर नही है। इसी कड़ी में आज बहराइच में कुछ शोहदे पकड़े गए है।इसके बाद से महिला उत्पीड़न व छेड़छाड़ जैसी घटनाएं बहराइच जनपद में कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

About Samar Saleel

Check Also

भीख मांगने वालों ने कुचला महिला का सिर, स्टेशन की पार्किंग में फेंका; मामूली विवाद पर वारदात को दिया अंजाम

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की धौली प्याऊ पार्किंग ...