Breaking News

आर्यन-सुहाना खान ने ‘हीरामंडी’ के ‘ताजदार’ के साथ की पार्टी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बच्चे-सुहाना खान और आर्यन जब किसी पार्टी में पहुंचते हैं तो चार चांद लग जाते हैं। इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी पार्टी से जुड़ी खबरें, तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होती हैं। एक बार फिर ऐसा हो रहा है। इस बार आर्यन खान और सुहाना, दोनों भाई बहन एक्टर ताहा शाह के साथ पार्टी करते नजर आए हैं। तस्वीरें खुद ताहा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

सुहाना के साथ पोज देते दिखे ताहा
ताहा शाह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें साझा की हैं। इनमें सबसे पहले एक ग्रुप फोटो है, इसमें ताहा के साथ आर्यन खान भी नजर आ रहे हैं। साथ ही अन्य फ्रेंड्स भी हैं। एक तस्वीर में ताहा के साथ सुहाना खान को देखा जा सकता है। दोनों एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। सुहाना ब्राउन कलर की ड्रेस में हैं। वहीं, ताहा ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं और काला चश्मा लगा रखा है।

यूजर्स ने की मजेदार टिप्पणी
इस पोस्ट के साथ ताहा शाह ने लिखा है, ‘फन नाइट’। इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। सुहाना और आर्यन को ताहा के साथ पार्टी करते देख हर कोई सवाल कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘ताहा शाहरुख खान के बच्चों के साथ?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ताहा शाह अपने आदर्श के बच्चों के साथ’। एक यूजर ने लिखा, ‘आखिरी वाली फोटो सबसे लाजवाब है’। बता दें कि यूजर का इशारा ताहा और सुहाना की तस्वीर की तरफ है।

‘हीरामंडी’ से हुए हैं लोकप्रिय
ताहा शाह को इसी साल मई में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया। इसमें वे ताजदार की भूमिका में नजर आए। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसमें अदिति राव हैदरी, मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, शेखर सुमन व फरदीन खान सहित कई कलाकार नजर आए।

About News Desk (P)

Check Also

भगवान गणेश को छोटा भाई मानते हैं नील नितिन मुकेश, घर में गणपति का किया स्वागत

हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड सितारे धूमधाम और उत्साह के साथ गणेश ...