Breaking News

छठ पूजा को लेकर एएसपी ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण

डलमऊ/रायबरेली। 20 और 21 नवंबर को होने वाले छठ पूजा पर्व के तहत गंगा तट पर छठ पूजा संपन्न करने के लिए आने वाले लोगों के मद्देनजर गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रतीत त्रिपाठी तथा नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ के साथ गंगा तट स्थित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया।

स्नान घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं के निर्देश दिए गए। छठ पूजा पर्व पर डलमऊ गंगा तट के स्नान घाटों पर हजारों की संख्या में लोग छठ पूजा करने के लिए पहुंचते हैं। जिस के क्रम मे अपर एएसपी ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। और सुरक्षा की दृष्टि के मध्य नजर क्षेत्रीय प्रशासन को विभिन्न प्रकार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

वही क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन को स्नान घाटों पर पुलिस तैनाती के निर्देश देते हुए सभी मुख्य चौराहों पर सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी लालचंद सरोज, लिपिक सोहराब अली मौजूद रहे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी ...