Breaking News

उन्नाव में विधानसभा अध्यक्ष ने ली परेड की सलामी

डॉ दिलीप अग्निहोत्रीविधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित वैदिक वांग्मय के साथ ही भारतीय संविधान के भी मर्मज्ञ है। उन्नाव में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह पर उनके विद्वतापूर्ण सम्बोधन की उपस्थित लोगों ने बहुत ध्यान से सुना। विधानसभा अध्यक्ष ने संविधान की विशेषताओं को उल्लेख किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्नाव पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ने सलामी ली। इसके पहले यहां विधानसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।


उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। पुलिसकर्मियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि पूरा देश आज गणतंत्र दिवस का उत्सव मना रहा है पूरे देश में उत्साह व उल्लास का माहौल है।

हम लोगों ने उन्नाव पुलिस लाइन में यह इस राष्ट्रीय उत्सव को उत्साह के साथ मनाया है। भारतीय गणतंत्र विश्व प्रतिष्ठित है। एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से हम सभी लोगों को कार्य करना चाहिए।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...