Breaking News

विधानसभा मार्ग पर गणतंत्र दिवस समारोह


लखनऊ। गणतंत्र दिवस की धूम पूरे प्रदेश में रही। मुख्य समारोह राजधानी में विधानसभा के सामने मार्ग पर आयोजित किया गया। जिसमें राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मलित हुए। आनंदीबेन पटेल ने बहत्तरवें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजभवन में ध्वजारोहण किया।

राजभवन में ध्वजारोहण के पश्चात् राज्यपाल ने विधान भवन के समक्ष गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली तथा परेड का अवलोकन किया। परेड में सेना,पुलिस,पीएसी, होमगार्डस,विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया। अनेक विभागों एवं विद्यालयों द्वारा झांकी भी निकाली गयी। प्रदेश के स्थानीय कलाकारों ने भी समूह नृत्य व अन्य प्रस्तुतियाँ दी।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...