Breaking News

एथलीट सुधा सिंह को पद्मश्री से जिले में खुशी की लहर

रायबरेली। अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं एशियन गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकी सुधा सिंह को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा से यहां जिले भर में खुशी की लहर दौड़ गई। भारत सरकार के इस निर्णय पर घरवालों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

शाम को पद्म सम्मानो की  लिस्ट में 105 वे नंबर पर सुधा सिंह का नाम शामिल किया गया है।नामों की घोषणा होते ही यहां जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।पिता हरि नारायण सिंह ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा बेटी दिवस के 1 दिन बाद ही दिए गए इस उपहार ने हम लोगों को गदगद कर दिया है।भाई प्रवेश नारायण सिंह ने कहा कि अपनी दीदी पर हम लोगों को पहले से ही गर्व है भारत सरकार ने इसमें और यह कर दिया है। यह केवल सुधा सिंह का सम्मान नहीं बल्कि रायबरेली और अमेठी के आम लोगों का सम्मान हुआ है।घर वालों ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को खुशी का इजहार किया।

एथलीट सुधा सिंह को पद्मश्री सम्मान की घोषणा से पूरे जिले में हर्ष की लहर है। कई संगठनों संस्थाओं ने भी सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है।

एशियन गेम्स में जीत चुकी हैं गोल्ड और सिल्वर मेडल

सुधा एशियन गेम्स में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी है। सुधा सिंह ने ओलंपिक गेम्स में भी प्रतिभाग किया था। लेकिन पदक जीतने से चूक गई थी इस समय वह बेंगलुरु में ओलंपिक गेम्स में प्रतिभाग की तैयारी कर रही हैं। अगले माह ही ओलंपिक मैं परिवार के लिए मैराथन प्रतियोगिता होने वाली है।

पद्म सम्मान पाने वाली जनपद की दूसरी है सुधा

एथलीट सुधा सिंह जनपद की दूसरी ऐसी शख्सियत हैं जिन्हें पर वह सम्मान प्राप्त हुआ है। शास्त्रीय संगीत गायक उस्ताद अब्दुल राशिद खान को दो बार पद्म सम्मान प्राप्त हुए थे। सलोन के रहने वाले उस्ताद खान साहब को पहले पद्मश्री और बाद में पद्मभूषण सम्मान प्राप्त हुआ था। कई वर्षों बाद अब सुधा सिंह ने पद्मश्री सम्मान हासिल कर जिले का मान एक बार फिर बढ़ाया है।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...