Breaking News

औरैया: शौच के लिए गयी महिला की ईंट से कूंच कर निर्मम हत्या

औरैया। जनपद के फफूंद क्षेत्र में बुधवार सुबह शौच क्रिया के लिए घर से बाहर गयी महिला की एक झोपड़ी में ईटों से कूंच कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज जाँच शुरू दी है।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा श्रीवास्तव ने उक्त घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह जानकारी मिली कि फफूंद क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी अरविन्द दोहरे की पत्नी सरिता दोहरे (29) आज करीब 5 बजे शौच क्रिया के लिए से बाहर गयी थी, जिसकी अपने मकान से करीब 50 मीटर की दूरी पर बनी एक झोपड़ी में ईंटों से कूंच कर हत्या कर दी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने फील्ड यूनिट टीम व फोरेन्सिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा घटना के सम्बन्ध में मृतिका के परिवारीजनो व आस-पास के लोगों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, साथ ही घटना के शीघ्र अनावरण हेतु सर्विलांस टीम, समेत पुलिस टीमों का गठन किया गया है साथ ही अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

मृतका के पति अरविन्द कुमार ने बताया कि पत्नी सरिता सुबह करीब 5 बजे शौच क्रिया के लिए घर से बहार गयी थी काफी देर तक जब वापस नहीं आयी तो वह उसे ढूंढने में जुट गया। करीब 7 बजे पता चला कि सरिता मृत अवस्था में पास की झोपड़ी में पड़ी है। जाकर देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

मनरेगा के अंतर्गत मानव दिवस सृजन में उत्तर प्रदेश देश में प्रथम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ...