Breaking News

औैरैया की बेटी नेहा को दिल्ली में मिलेगा नेशनल यूथ अवार्ड

औरैया। जिले की बेटी नेहा कुशवाहा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में की किए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा नेशनल यूथ अवार्ड से सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया है। नेहा को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 12 अगस्त को आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत प्रमाण पत्र, मेडल व 50 हजार रूपए की पुरस्कार राशि प्राप्त होगी।

राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के चयनित नेहा कुशवाहा ने शुक्रवार को बताया कि उसने पिछले छह वर्ष पूर्व में पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी मुहिम पूर्वजों की याद में पौधरोपण के तहत 2588 पौधे रोपित और दान किए हैं। बताया कि यह कार्य तो मेरा प्रतीकात्मक है लेकिन हमारे इस कार्य से हजारों लोग जागरूक हुए हैं और उन्होंने भी विभिन्न अवसरों पर पौधरोपण करना शुरू किया है। बताया कि औरैया रत्न अवार्ड हेतु चयनित नहीं हो सकी लेकिन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा प्राप्त ईमेल से मैं बहुत खुश हूं। मुझे मिलने वाला यह पुरस्कार देश की बेटियों में कुछ नया करने की उम्मीद और प्राप्त धनराशि हमारे अभियान को गति देने में सहायक होगी।

नेहा को इस पौधरोपण अभियान के लिए प्रेरित करने वाले मार्गदर्शक एवं सहयोगी विज्ञान शिक्षक मनीष कुमार का कहना है कि नेहा द्वारा सात मार्च 2015 से शुरू की गई इस छोटी सी मुहिम ने आज एक अभियान का रूप ले लिया है। हम आजीवन संकल्प के साथ पौधे रोपित और दान करके लोगों को जागरूक करते रहेंगे। नेहा को मिलने वाले राष्ट्रीय युवा पुरस्कार की सूचना से स्वामी विवेकानन्द इण्टर कालेज सहार में भौतिक विज्ञान प्रवक्ता पद पर कार्यरत पिता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा काफी खुश और उत्साहित दिखे। उनका कहना है कि बेटियां किसी से कम नहीं होती हैं बशर्ते उन्हें सही मार्गदर्शन, अच्छा माहौल और उचित अवसर उपलब्ध कराए जाएं। नेहा की इस उपलब्धि पर तमाम जनपदवासियों ने उसेे बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

लघु उद्योग भारती ने मनाया अपना 30 वां स्थापना दिवस

लखनऊ। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म लघु उद्योगों का एक मात्र अखिल भारतीय संगठन है। “उद्योग ...