Breaking News

दिल्ली में इन रास्तों से बचकर चलें, वरना हो जाएँगे परेशान , जानिए क्यों…

मुना नदी का जलस्तर कम होने के चलते दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव काफी कम हो गया है। इसके बावजूद सोमवार को कई जगह जाम की समस्या देखने को मिली। कुछ सड़कों पर कीचड़ जमा होने के चलते लोगों की बाइक फिसलने के मामले भी सामने आए।

पुल की एक सड़क बंद होने से दिक्कत

विकास मार्ग, यमुना पुल : विकास मार्ग के यमुना पुल पर मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को आईटीओ से लक्ष्मी नगर की तरफ जाने वाली एक सड़क को बंद रखा गया। इसके चलते सचिवालय से लेकर रैनी वेल तक जाम लगा हुआ था। सोमवार के चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव भी अधिक था।

जलभराव के चलते आईटीओ पर विकास मार्ग की तरफ का रास्ता पहले से बंद कर दिया गया है। राजघाट की तरफ से आने वाले वाहन सचिवालय के पास से होकर विकास मार्ग पर निकल रहे थे।

गाद के चलते नहीं खोला गया रास्ता

रिंग रोड : ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को कई सड़कों को इसलिए नहीं खोला, क्योंकि वहां पर काफी कीचड़ जमा है। सफाई न होने के चलते इन सड़कों को खोला नहीं गया। इसके चलते मध्य एवं उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में जाम की समस्या बनी हुई है। रिंग रोड पर सोमवार को कुछ दुपहिया सवार युवकों ने निकलने का प्रयास किया, लेकिन वह फिसलकर घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि इन सड़कों को साफ करने में दो दिन का समय लग सकता है। बुधवार से सड़कों को खोल दिया जाएगा।

मार्ग परिवर्तन से फंसे रहे लोग

रिंग रोड, राजघाट, शांति वन और मंकी ब्रिज से यमुना बाजार तक रास्ते बंद होने के कारण सुबह के समय आईटीओ पर लंबा जाम लग गया। इन मार्गों के बंद होने के कारण आईटीओ एक ऐसा चौराहा था, जिसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया गया। सोमवार का दिन होने के कारण लोग अपने-अपने काम पर निकले थे, जिसके चलते सड़कों पर वाहनों का दबाव काफी ज्यादा रहा। आईटीओ के आसपास के इलाके या तो पानी की चपेट में थे या फिर कीचड़ और फिसलन की स्थिति बनी हुई थी। इस कारण लोग रिंग रोड की तरफ जाने का जोखिम नहीं उठा रहे थे। जाम का यह सिलसिला सुबह करीब नौ बजे से लेकर 11 बजे तक चला।

लाल किले के पीछे : कई जगहों पर मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। इसके चलते जाम लगा रहा। लाल किले के आसपास की सड़कों पर भी सोमवार को कुछ ऐसा ही नजारा था। दिल्ली गेट से राजघाट की ओर जाने वाले रास्ते पर बाएं मुड़ने पर लाल किले के पीछे वाले रास्ते को एक तरफ से बंद किया गया है। लालकिले के पीछे का फ्लाईओवर भी बंद था। आशीष गुप्ता ने बताया कि जो रास्ता दस मिनट में तय हो जाता था, उसे पूरा करने में आधे घंटे लग रहा है।

वजीराबाद : मुकरबा चौक से वजीराबाद फ्लाईओवर होकर बस अड्डा की ओर जाने वाले लोगों को सोमवार को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वजीराबाद फ्लाईओवर बंद होने से भजनपुरा और मुकरबा चौक से आने वाले लोगों को तिमारपुर की तरफ मुड़ना पड़ रहा है। यहां लोग गलत दिशा ले आ रहे हैं, जिसकी वजह से तिमारपुर रोड पर भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। जाम की समस्या विकराल रूप ले ले रही है।

About News Room lko

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...