Breaking News

अवध विविः कुलपति ने प्रो राय की रचित पुस्तक मानव अधिकार पर बधाई दी

अयोध्या,(जय प्रकाश सिंह)। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr Ram Manohar Lohia Avadh University) की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल (Prof Pratibha Goyal) ने विधि संकायाध्यक्ष प्रो (डॉ) अशोक कुमार राय व डाॅ संतोष कुमार द्वारा रचित पुस्तक ‘मानव अधिकारः संकल्पना एवं क्रियान्वयन‘ पर बधाई दी। विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन के सभागार में प्रो राय ने कुलपति को सप्रेम पुस्तक भेट की। कुलपति ने प्रो राय को साधुवाद देते हुए विधि के विद्यार्थिंयों व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी पुस्तक बताया। इसके अतिरिक्त अबतक उनके द्वारा विधि के क्षेत्र में किए कार्य की सराहना की।

अवध विवि में दुपहिया व चार पहिया वाहनों के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्य

अवध विविः कुलपति ने प्रो राय की रचित पुस्तक मानव अधिकार पर बधाई दी

प्रो अशोक राय ने बताया कि हमारी संस्कृति में मानव अधिकारों की अवधारणा का बीज बहुत ही प्राचीन काल से विद्यमान है। इसमें लोक कल्याण की भावना सर्वोपरि है। मानव अधिकार संबंधी विधि का क्रियान्वयन आज सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रो राय वर्तमान में विधि संकायाध्यक्ष व का०सु० साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विधि विभागाध्यक्ष के साथ विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद एवं विद्यापरिषद के सदस्य के रूप में दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

प्रो राय द्वारा विधि के क्षेत्र में अब तक 26 पुस्तकों का प्रकाशन किया जा चुका है, जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय संगठन-एक परिचय नामक पुस्तक पर उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, लखनऊ से डॉ भीमराव अम्बेडकर नामित राष्ट्रीय पुरस्कार-सम्मान-2018 प्रदान किया गया है।

Rafale की रफ्तार और R-37M मिसाइल का वार: रूस ने भारत को दिया किलर हथियार बनाने का ऑफर

प्रो राय को रचित पुस्तक विधिशास्त्र के सिद्धांत पर भारत सरकार विधि एवं न्याय मंत्रालय व डॉ राजेन्द्र प्रसाद विधि राष्ट्रीय पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए प्रदान किया गया। उन्हें अब तक लगभग 12 राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हो चुके है।

प्रो राय द्वारा लिखित लगभग 100 से अधिक शोध-पत्र राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और 60 से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संगोष्ठियों में प्रतिभाग किया है। उन्हें शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान-2020 से सम्मानित किया जा चुका है।

जागरूक अधिवक्ता मंच, भारतवर्ष एवं द फैजाबाद बार एसोसिएशन, अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में विधि क्षेत्र का सर्वोच्च पुरस्कार विधि व्यास सम्मान एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा विधि भूषण पुरस्कार-2022, डॉ शिवबरन मौर्या साहित्य भूषण पुरस्कार-2022, नेशनल रिसर्च अवार्ड-2022 एवं इंटरनेशनल रिसर्च अवार्ड-2024 से भी नवाजा गया है।

About reporter

Check Also

चकराता के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, SDRF ने दो घायलों को निकाला

देहरादून। तहसील क्षेत्र के लेबरा गांव से शनिवार सुबह बुधेर की ओर जा रही अल्टो ...