Breaking News

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने परिवार के साथ किया रामलला का दर्शन

अयोध्या,(जय प्रकाश सिंह)। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) शनिवार को रामलला का दर्शन करने के लिए माता-पिता और बड़े भाई के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले राम मंदिर ट्रस्ट (Ram Mandir Trust) के महासचिव चंपत राय (Champat Rai) से मुलाकात की, जहां उन्हें ट्रस्ट द्वारा रामलला की मूर्ति और मंदिर का मॉडल देकर स्वागत किया गया और मंदिर निर्माण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

अंग्रेजी-हिंदी के अलावा अब संस्कृत में कमेंट्री, क्रिकेट से जुड़े 150 से ज्यादा नए शब्द किए गए तैयार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने परिवार के साथ किया रामलला का दर्शन

ट्रस्ट सचिव ने उन्हें बताया कि सत्तर एकड़ के मंदिर परिसर में वर्षा जल संचयन के लिए 36 स्थान तैयार किए जा रहे हैं। इसके अलावा, पानी और सीवरेज की मंदिर की अपनी व्यवस्था है।

शहरी नक्सलवाद के खिलाफ विधेयक पर रार, सुप्रिया सुले बोलीं- विपक्ष को दबाने की हो रही कोशिश

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने शाम को माँ सत्यभामा का जन्मदिन मनाया और संध्या परिवार के साथ रामलला की आरती में भी शामिल हुए।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने परिवार के साथ किया रामलला का दर्शन

रविवार को वीवीएस लक्ष्मण राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के परिसर में संचालित सत्य साईं संजीवनी अस्पताल के निरीक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह मंदिर परिसर में सेवा देने वाले श्री सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड हार्ट केयर सेंटर बंगलुरु के ट्रस्ट से जुड़े हैं।

ट्रस्ट महामंत्री से उन्होंने श्रीराम लला को वस्त्र भेंट करने की अभिलाषा व्यक्त की तो उन्हें परिधान तैयार करने वाले से संपर्क करा दिया गया।

About reporter

Check Also

चकराता के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, SDRF ने दो घायलों को निकाला

देहरादून। तहसील क्षेत्र के लेबरा गांव से शनिवार सुबह बुधेर की ओर जा रही अल्टो ...