Breaking News

नगरसेवक गुरुमुख सिंग द्वारा पुरस्कार वितरण एवं सत्कार समारोह संपन्न

मुम्बई। ठाणे महानगरपालिका शाला क्रमांक 127 शांति नगर वागले इस्टेट ठाणे में डॉ. धर्मवीर भारती सम्मान से सम्मानित होने पर प्रभारी मुख्याध्यापक राजकुमार राम लखन यादव का स्थानीय नगर सेवक गुरूमुख सिंह `स्यान`के कर कमलों द्वारा शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सत्कार किया गया।

इस अवसर पर बसंत पंचमी में आयोजित भाषण, चित्रकला, गायन स्पर्धा, में भाग लेने वाले विद्यार्थीयों को नगर सेवक गुरुमुख सिंग, प्रमुख अतिथि श्रीकांत दुबे, वाणी ज्यु कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. आरएम पाल तथा नौपाड़ा कैनेरा बैंक के पूर्व प्रबंधक अशोक जाधव के कर कमलों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

कक्षा आठवीं की छात्रा खुशबु महेंद्र बिंद, पायल सूर्य प्रसाद रावत, नैंसी जगदीश वर्मा, रोहिणी रमेश बिष्ट, अंजलि महेंद्र बिंद, खुशी जटाशंकर मिश्रा ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुति किया। इंचार्ज रेखा तिवारी ने अतिथियों का सत्कार किया । सूत्रसंचालन सुनीता सरौदे तथा आभार वरिष्ठ शिक्षक चंद्रशेखर यादव ने व्यक्त किया।

About Samar Saleel

Check Also

सीएम धामी का बड़ा एलान, कहा-अगले साल सशक्त भू-कानून लाएगी सरकार, यूसीसी पर कही बड़ी बात

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता की। सीएम धामी ...