Breaking News

विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिए सजकर तैयार है अयोध्या

• चारों भाईयों का राज्यपाल व मुख्यमंत्री करेंगे अभिनन्दन।

• आज अयोध्या में दिखेगी त्रेतायुग वाली दीपावली की झलक।

अयोध्या दिव्य दीपोत्सव के लिए सजधजकर कर तैयार है। अद्भुत सजावट के बीच राज्यपाल आनन्दी पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रीगण अयोध्या दीपोत्सव के साक्षी बनेंगे। त्रेतायुगीन विमान से उतरेंगे। श्री राम सीता, भरत, लक्ष्मण स्वरूपों में साथ होंगे। जिनका राज्य पाल आनन्दी पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रीगण अभिनन्दन करेंगे। दीपोत्सव 2023 को भव्यता दी गई है।

👉यूपी के इस जिले का नाम बदलकर होगा ‘हरिगढ़’!

विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के लिए सजकर तैयार है अयोध्या

आज सूर्य ढलने के बाद राम की पैढी सहित 54 घाटों पर 24 लाख दीए भिन्न भिन्न सजावट में एक साथ जगमगा उठेंगी। बहुत ही अद्भुत नजारा होगा। अवधपुरी प्रभु आवत जानी। भयी सकल शोभा कय खानी।। त्रेतायुग के दीवाली जैसा नजारा देखने को मिलेगा। साकेत महाविद्यालय से प्रारंभ होकर राम कथा पार्क तक श्री राम चरित मानस के विभिन्न प्रसंग की झांकियां निकाली जायेगीं। लोग इन झांकियों पर फूल वर्षा करेंगे। जगह जगह आरती करेंगे।

Ayodhya is ready to set a world record

24 राज्यों के 2500 कलाकार अपनी अपनी प्रस्तुति करेंगे। जिसमें लोक-संस्कृति का समागम की झलक दिखेगी। प्रभु श्री राम लंका से विजय पाने के बाद अयोध्या वापस लौटे तो अयोध्यावासियों में खुशी में प्रभु के स्वागत में दीप जलाए थे।चलत विमान कोलाहल होई। जय रघुवीर कहईं सब कोई।। इस बार के दीपोत्सव को भव्यता देने की भरपूर कोशिश की गई। विभिन्न देशों के राजदूत व संत महंत अनुरागी जन के अलावा विशिष्ट जन उपस्थित होंगे।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...