रायबरेली। उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री मनीष गुप्ता ने प्रभुटाउन में वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द श्रीवास्तव के आवास पर जनपद के व्यापारियों के साथ अहम बैठक किया। बैठक में व्यापारियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मनीष गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार व्यापारियों के हित के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा जहां ओडीओपी योजना के तहत मध्यम वर्ग के व्यापारियों को अधिक सुविधाएं प्रदान की जा रहीं हैं।
वहीं जीएसटी में रिटर्न जमा करने की समय सीमा को भी बढ़ा दिया गया है। भाजपा नेता अरविन्द श्रीवास्तव द्वारा कैबिनेट मंत्री मनीष गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एवं कायस्थ समाज के लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर तलवारबाजी फेंसिंग खेल में नेशनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आस्था श्रीवास्तव का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम के अंत में कायस्थ महासभा के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव द्वारा कैबिनेट मंत्री का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, वितरक संघ के अध्यक्ष हरीश अवस्थी, चित्रांश महासभा के जोनल अध्यक्ष नागेंद्र श्रीवास्तव, चित्रांश महासभा का जिला अध्यक्ष रमेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप श्रीवास्तव, अनंत श्रीवास्तव सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा