Breaking News

आयुष सिंह सेंगर बने अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन के जिला अध्यक्ष

औरैया। अखिल भारतीय युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह राठौर व प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में जिला औरैया से आयुष सिंह सेंगर उर्फ चुनमुन निवासी हमीरपुर रुरू को भारतीय युवा शक्ति संगठन का जिला अध्यक्ष औरैया बनाया गया। आयुष सिंह सेंगर को युवाओं को संगठित कर एकता की शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए चुना गया है।

संगठन का दायित्व भारत में गरीबों असहाय लोंगो के हित के लिए कार्य करना व एकजुट होकर रहत कार्य के लिए सदैव तत्पर रहना है। वहीं आयुष सिंह सेंगर को जिलाध्यक्ष औरैया बनाए जाने पर उनके मित्रों के द्वारा फूल माला डालकर स्वागत किया गया।

आयुष सिंह सेंगर ने बताया गया कि वो दी गयी जिम्मेदारी का निर्वाहन करें के साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि कई बार पीड़ितों को न्याय के लिए दर दर भटकना पड़ता है, जिसके लिए उनका संगठन ऐसे हर पीड़ित को न्याय दिलवाने का कार्य करेगा। उनका मकसद जनसेवा के साथ ही “हम सब एक रहें, नेक रहें” की पद्धति पर संगठित होकर अग्रिम पथ पर काम करना है।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

घर में घुसकर ‘कबूतर’ ने मां-बेटे पर बरसाईं गोलियां, छोटे भाई को मारने आए थे, बड़े को मार डाला;

मुरादनगर: यूपी के मुरादनगर स्थित धेदा गांव में रविवार रात रंजिश के चलते घर में घुसकर ...