Breaking News

खूबसूरती ऐसी कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी पानी भरती हैं इनके सामने

खूबसूरती की बात की जाये और उसमे भारतीय अभिनेत्रियों का नाम न लिया जाये ऐसा सम्भव ही नही है। अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बना चुके भारत देश में तमाम ऐसी महिला भारतीय खिलाड़ी भी हैं जिनके सामने बॉलीवुड की एक्‍ट्रेस भी पानी भर्ती नजर आती हैं। आइये जानते हैं इन महिला खिलाडियों से जुड़ी कुछ रोचक तथ्य
पीवी सिंधू:
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू अपने खेल के अलावा अपनी खूबसूरती को लेकर भी अक्‍सर चर्चा में रहती हैं। भारत के सर्वोच्च सम्मान “पद्म श्री” से सम्मानित होने के साथ साथ ओलंपिक रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। हाल ही में उन्होने एक फोटोशूट भी करवाया है, जिसकी खूब चर्चा हुई।

सायना नेहवाल:
बैंडमिंटन खिलाड़ी सायना भी आज अपनी खूबसूरती के बल पर ही खेल से इतर फैशन की दुनिया में भी काफी चर्चित हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली सायना को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

सानिया मिर्जा:
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की भी खूबसूरती किसी से कम नहीं है। उनकी खूबसूरती की वजह से ही उन्‍हें भारतीय खेल जगत की ग्लैमरस डॉल भी के रूप में भी जाना जाता है। पद्म श्री से सम्मानित सानिया मिर्जा ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
शर्मिला निकोलट:
इंडो-फ्रेंच मूल की तैराक शर्मिला निकोलट का जन्‍म बेंगलुरु में ही हुआ है। शर्मिला सब-जूनियर तैराकी चैंपियन रहने के साथ ही 72 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। शर्मिला की खूबसूरती भी किसी एक्‍ट्रेस से हम नही है।

प्राची तेहलान:
नेटबॉल की भारतीय खिलाड़ी प्राची तेहरान की उनके खेल से ज्‍यादा लोग उनकी खूबसूरती की चर्चा करते हैं। भारत ने प्राची की अगुवाई में पहला अंतरराष्ट्रीय मेडल साल 2011 में श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियन बीच गेम्स प्रतियोगिता में जीता।

मिताली राज:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान मिताली राज भी किसी बॉलीवुड एक्‍ट्रेस से कम नहीं है। इनके नाम भारत की महिला क्रिकेटर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड दर्ज है। पद्म श्री से नवाजी जा चुकी मिताली अक्‍सर ही वह अपने ग्लैमरस लुक और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं।
दीपिका पल्लीकल:
दीपिका पल्‍लीकल के आगे बॉलीवुड की कई बड़ी एक्‍ट्रेस भी फीकी पड़ती हैं। 2012 में अर्जुन अवार्ड और 2014 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित दीपिका की खूबसूरती के बड़े चर्चें रहते हैं। यह दुनिया की शीर्ष 10 स्क्वाश खिलाड़ियों में शामिल रही हैं।

ज्वाला गुट्टा:
बैडमिंटन खिलाडी ज्वाला गुट्टा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वह ग्लैमरस फोटोशूट को लेकर भी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए वह 2 स्वर्ण और एक रजत पदक भी जीत चुकी हैं। इसके साथ ज्वाला वर्ष 2013 तक 14 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीत चुकी हैं।
तानिया सचदेव:
भारतीय महिला खिलाड़ी तानिया सचदेव बेहद खूबसूरत हैं। एशियन चेस चैंपियनशिप पर कब्जा जमाकर पूरी दुनिया को चौंकाने वाली तानिया 2009 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित की जा चुकी हैं।

अश्विनी पोनप्पा:
बैडमिंटन खिलाड़ी अश्विनी पोनप्पा की आंखे बेहद खूबसूरत हैं। वह अपनी प्‍यार भरी मुस्कान के लिए अपने फैन्स के बीच खूब पसंद की जाती है।

About Samar Saleel

Check Also

फिर दिखा किंग खान का खास अंदाज, केकेआर के खिलाड़ी सुनील नरेन के साथ बिताया कीमती वक्त

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान हर तरह से अपनी टीम के खिलाड़ियों के ...