Breaking News

हेल्थ, ब्यूटी और हेयर के लिए बेहद फायदेमंद है जूस का सेवन

जूस पीना सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों के कारण यह न केवल बीमारियों को ठीक करता है, बल्कि आपके शरीर को बीमारियों से बचाए भी रखता है। जूस दो प्रकार के होते हैं। फ्रूट जूस और वेजिटेबल जूस।

ये तो हुई सेहत की बात, लेकिन आप शायद नहीं जानते कि जूस के फायदे आपकी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कौन कौन से जूस किस तरह से आपकी हेल्थ, ब्यूटी और हेयर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लेकिन इससे पहले जान लीजिए जूसिंग के बारे में।

जूसिंग एक ऐसी प्रक्रिया है, जो ताजे फल और सब्जियों से रस निकालती है। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे हैं।

  • हाल ही के वर्षों में जूसिंग का ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हुआ है। बहुत से लोग इसका उपयोग अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा पोषक त्तवों को शामिल करने के लिए करते हैं।
  • विशेषज्ञों का मानना है कि, जूसिंग फल और सब्जियों से पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार कर सकता है। यदि आप हर दिन फल और सब्जियां नहीं खा सकते, तो पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए जूसिंग एक सुविधाजनक तरीका है।
  • जूसिंग क्या होती है, ये तो आपने जान लिया, अब जानिए इसका महत्व।

जूस का महत्व – Importance of juice in Hindi

  • स्वस्थ जीवन को बनाए रखने के लिए जूस का सेवन बहुत जरूरी है। जूस में मौजूद प्रोटीन, आयरन, विटामिन, मिनरल और एंटी ऑक्सीडेंट हमें जीवनभर युवा और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
  • यह कहना गलत नहीं होगा, कि फ्रूट और वेजिटेबल जूस हमारे दैनिक आहार का अभिन्न हिस्सा हैं। अपने आहार में बहुत सारे फलों और सब्जियों के रस को शामिल करना कैलोरी को नियंत्रण में रखने का बेहतरीन तरीका है।
  • फलों का रस न केवल आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है, बल्कि इसमें मौजूद पॉली फेनोलिक फ्लेवोनॉइड्स, विटामिन सी और एंथोसायनिन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट हमारे शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस, बीमारियों और कैंसर से बचाए रखते हैं।
  • जबकि वेजिटेबल जूस में कैलोरी कम होती है और इनमे न्यूट्रिएंट्स बहुत ज्यादा होते हैं, जो बॉडी के लिए बहुत आवश्यक हैं। आगे आपको बता रहें हैं, कि जूस पीने से क्या होता है।

जूस पीने से क्या होता है – Juice pine se kya hota hai in Hindi

फल और सब्जी का जूस पीना सेहतमंद होता है। कुछ लोगों का मानना है, कि जूस पीने से शरीर के टॉक्सिन साफ हो जाते हैं। वहीं अपने आहार में फलों और सब्जियों का जूस पीने से पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है।

  • कुल मिलाकर जूस बहुत सारे पोषक तत्व प्राप्त करने का एक आसान तरीका है।
  • एक अध्ययन में पाया गया है, कि 14 सप्ताह से ज्यादा फल और सब्जी का रस पीने से लोगों के बीटा कैरोटीन, विटामिन सी, ई और फोलेट जैसे पोषक तत्वों के स्तर में सुधार किया जा सकता है।

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...