Breaking News

BJP सांसद अनंत हेगड़े का बड़ा बयान, कहा- महात्मा गांधी का स्वतंत्रता संग्राम सिर्फ ड्रामा था

भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने इस बार महात्मा गांधी को लेकर विवादास्पद बयानबाजी की है। हेगड़े ने इस बार महात्मा गांधी को लेकर निशाना साधा है। उन्‍होंने महात्‍मा गांधी के नेतृत्व में हुए स्वतंत्रता आंदोलन को नाटक करार देते हुए उन्‍हें ‘महात्मा’ कहने पर भी सवाल खड़े किए हैं।

शनिवार को बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े ने बेंगलुरु में एक जनसभा में ये बातें कहीं। हेगड़े के अनुसार, ‘ब्रिटिश सरकार की अनुमति और समर्थन से पूरा स्वतंत्रता संग्राम रचा गया था। स्‍वतंत्रता संग्राम में तथाकथित नेताओं में से किसी ने एक बार भी पुलिस की मार नहीं खाई थी। एक बार भी नहीं। गांधी का स्वतंत्रता संग्राम महज एक ड्रामा था।’

हेगड़े ने आगे कहा, ‘भारत का स्वतंत्रता संग्राम असल में वास्तविक लड़ाई नहीं थी। यह सामंजस्य के आधार पर रचा गया स्वतंत्रता संग्राम था। उन्‍होंने महात्मा गांधी के उपवास और सत्याग्रह पर भी सवाल उठाते हुए उसे नाटक बताया। हेगड़े बोले- कांग्रेस के समर्थक कहते हैं कि आमरण अनशन और सत्याग्रह से भारत को आजादी मिली। यह सही नहीं है। अंग्रेजों ने सत्याग्रह के चलते देश नहीं छोड़ा था, बल्‍कि निराश होकर भारत छोड़ा था।

अनंत हेगड़े ने यह भी कहा, ‘मैं जब इतिहास पढ़ता हूं तो गुस्से से खून खौल जाता है। देश को लेकर ऐसे नाटक करने वाले गांधी जैसे लोग महात्मा हो गए। ऐसा कैसे हो सकता है?

About Aditya Jaiswal

Check Also

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने विपक्षी पार्टियों से तोड़े 80 हजार नेता, एक लाख का लक्ष्य

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न रणनीतियां तैयार की है, ...