Breaking News

‘Bigg Boss 13’ फेम हिंदुस्तानी भाऊ को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

बिग बॉस 13 में नजर आ चुके फेमस यूट्यूबर और हिंदुस्तान भाऊ के नाम से मशहूर विकास पाठक यानी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाऊ पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने और धारा 144 के नियमों का पालन न करने की वजह से हिरासत में लिया गया है। दरअसल मुंबई के कई छात्र संगठनों कुछ दिनों से 12वीं की परीक्षा रद्द करने और फीस माफ करने की मांग को लेकर दादर शिवाजी पार्क के पास प्रोटेस्ट कर रहे हैं।

इन्हीं को सपोर्ट करने के लिए हिंदुस्तानी भाऊ शिवाजी पार्क पहुंचे थे जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। भाऊ के अलावा सोशल मीडिया पर कई और सेलिब्रिटी भी छात्रों को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। दरअसल हिंदुस्तानी भाऊ 12वीं बोर्ड सहित सभी परीक्षाओं को कैंसल किए जाने की मांग कर रहे थे। पुलिस से बचने के लिए हिंदुस्तानी भाऊ ने एक ऐम्बुलेंस का इंतजाम किया और शिवाजी पार्क पहुंच गए। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि पुलिस उन्हें रोक न सके। हालांकि जब पुलिस को यह पता चला कि भाऊ ऐम्बुलेंस के जरिए शिवाजी पार्क पहुंच गए हैं तो पुलिस टीम ने उन्हें हिसात में ले लिया।

यहां मीडिया की मौजूदगी में एक बार फिर हिंदुस्तानी भाऊ ने अपनी मांग दोहराई की कोरोना महामारी को देखते हुए 12वीं सहित सभी कक्षाओं की परीक्षाओं को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार परीक्षाएं लेकर बच्चों की जान को खतरे में डाल रही है। हालांकि पुलिस भाऊ की इस हरकत को केवल पब्लिसिटी मान रही है जिसमें उन्होंने ऐम्बुलेंस का गलत इस्तेमाल किया है।

हिंदुस्तानी भाऊ शुरुआत से ही अपने वीडियोज को लेकर चर्चा में रहते थे। जहां वो देश और दुनिया की अलग-अलग घटना को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। जहां एक ओर उनके वीडियो को कुछ लोग पसंद करते थे, तो वहीं उन्हें रिपोर्ट करने वाले भी कई लोग थे। भाऊ की एक वीडियो पर पुनीत शर्मा ने गुमनाम रूप से शिकायत की और इंस्टाग्राम में विकास का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। विकास को शुरुआत से ही संजय दत्त का सबसे बड़ा फैन बताया जाता रहा है। लेकिन उन्होंने कभी इस बात का कोई जिक्र खुद नहीं किया है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

शाहरुख खान के गीत ‘गेरुआ’ की याद दिलाता है शौर्य मेहता और सृष्टि रोड़े का म्यूजिक वीडियो ‘दिल ये दिलबरो’

मुंबई। शौर्य मेहता (Shaurya Mehta) और सृष्टि रोड़े (Srishti Rode) के ‘दिल ये दिलबरो’ (Dil ...