Breaking News

जलते मणिपुर के CM बने रहेंगे बीरेन सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री ने कुकी समूहों से की बात

हिंसा और दो महिलाओं के साथ दरिंदगी के मामले के बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री ए बीरेन सिंह को हटाए जाने की मांग जोर पकड़ रही थी। हालांकि, अब खबर है कि सरकार इस तरह का कोई कदम उठाने पर विचार नहीं कर रही है और सिंह मुख्यमंत्री बने रहेंगे। सियासी हलकों के अलावा सोशल मीडिया पर भी सिंह को हटाए जाने की मांग की जा रही थी।

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया, ‘मुख्यमंत्री को बदलने की कोई चर्चा नहीं है। इसके बजाए प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कानून और व्यवस्था नियंत्रण में रहे।’ उन्होंने कहा, ‘मणिपुर में स्थिति नियंत्रण में है। केंद्रीय गृहमंत्री ने सुबह कुकी समूहों से बात की है। साथ ही उन्हें जल्दी कार्रवाई का भरोसा दिया है…। केंद्र लगातार राज्य के साथ संपर्क में है।’

पुलिस ने अब तक एक मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी का नाम हुईरम हीरोदास बताया जा रहा है। बुधवार को राज्य का एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां दो कुकी महिलाओं को नग्न अवस्था में परेड के लिए मजबूर किया गया था। इतना ही नहीं वीडियो में नजर आ रहा था कि साथ चल रही भीड़ लगातार महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कर रही थी।

मामला राज्य के कांगपोक्पी जिले का बताया जा रहा है, जहां मई की शुरुआत में हिंसा के दौरान भीड़ ने एक गांव पर हमला कर दिया था। हमले में भीड़ ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया था। उस दौरान बचकर जंगल की तरफ करीब 5 लोग (दो पुरुष, तीन महिलाएं) भाग गए थे, जिन्हें बाद में पुलिस ने बचा लिया था, लेकिन वे दोबारा भीड़ के चंगुल में फंस गए। खबर है कि भीड़ ने दोनों पुरुषों को एक-एक कर मारा और तीनों महिलाओं को कपड़ने उतारने पर मजबूर कर दिया। वीडियो 4 मई का बताया जा रहा है।

परेड के बाद एक महिला को कथित तौर पर खेत में ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। कहा जा रहा है कि पीड़िताओं ने इस घटना का जिम्मेदार पुलिस को भी बताया है।

About News Room lko

Check Also

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के समर्थन में डॉ दिनेश शर्मा की जनसभा

• दूसरे चरण के मतदान में मोदी तूफान के आगे तिनके की तरह उड गया ...