Breaking News

गुदड़ी के लाल डा.राजेन्द्र प्रसाद

भारत रत्न डा.राजेन्द्र प्रसाद का जन्म 3 दिसम्बर1884 को बिहार के तत्कालिन सारण जिला(अब सीवान)के जीरादेई गांव के एक कायस्थ परिवार में हुआ था। इनके पिता महादेव सहाय हथुआ रियासत के दीवन थे। अपने पाँच भाई-बहनों में वे सबसे छोटे थे इसलिए पूरे परिवार में सबके लाडले थे। इन्हें चाचा भी काफी लार प्यार करतेथे।

डा. राजेन्द्र प्रसाद बचपन से ही काफी 

राजेन्द्र बाबू के पिता महादेव सहाय संसकृत एवं फारसी के विद्वान थे एवं उनकी माता कमलेश्वरी देवी एक धर्मपरायण महिला थीं। इसका इसर राजेन्द्र बाबू का जीवन पर भी पड़ा। ये बचपन से ही काफी मेधावी एवं बहुभाषी थे। इनकी हायर सेकेन्ड्री की पढ़ाई जिला स्कूल छपरा से शुरु हुई औऱ कोलकाता से डिग्री मिली। अपनी वकालत का अभ्यास भागलपुर में किया। इनकी शादी 13 साल की उम्र में ही हो गई परन्तु इनकी पढाई पर कोई असर नहां पड़ा। इनका झुकाव बचपन से ही समाज और साहित्य के प्रति काफी था इसलिए गांधी जी से प्रभावित होकर अपनी नौकरी छोड़ उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का झंडा उठा लिया और साहित्य की श्रीवृद्धि में भी अपना योगदान दिया।

Bulandshahr : गौवंश काटने को लेकर हुए बवाल में इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत

हिन्दी साहित्य सम्मेलन के सभापति

1920 ई. में जब अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन का 10वाँ अधिवेशन पटना में हुआ तब भी वे प्रधान मन्त्री थे। 1923 ई. में जब सम्मेलन का अधिवेशन कनाडा में होने वाला था तब वे उसके अध्यक्ष मनोनीत हुए थे परन्तु किसी कारण वे उसमें उपस्थित न हो सके अत: उनका भाषण जमना लाल बजाज ने पढ़ा। 1926 ई० में वे बिहार प्रदेशीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन के और 1927 ई० में उत्तर प्रदेशीय हिन्दी साहित्य सम्मेलन के सभापति थे।

हिन्दी में उनकी आत्मकथा(1946)बड़ी प्रसिद्ध पुस्तक है। इसके अतिरिक्त कई पुस्तकें भी लिखी जिनमें बापू के कदमों में (1954),इण्डिया डिवाइडेड(1946),सत्याग्रह ऐट चम्पारण(1922),गान्धी जी की देन, भारतीय संस्कृति व खादी का अर्थशास्त्र इत्यादि उल्लेखनीय हैं। अंग्रेजी में भी उन्होंने कुछपुस्तकें लिखीं। उन्होंने हिन्दी के देश और अंग्रेजी के पटना लॉ वीकली समचार पत्रका सम्पादन भी किया।

विदेशी संस्थाओं के बहिष्कार

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उनका पदार्पण वक़ील के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत करते ही हो गया था।चम्पारण में गांधी जी ने एक तथ्य अन्वेषण समूह भेजे जाते समय उनसे अपने स्वयं सेवकों के साथ आने का अनुरोध किया था। राजेन्द्र बाबू महात्मा गाँधी की निष्ठा,समर्पण एवं साहस से बहुत प्रभावित हुए और 1921 में उन्होंने कोलकाता विश्वविद्यालय के सीनेटर का पदत्याग कर दिया। गाँधी जी ने जब विदेशी संस्थाओं के बहिष्कार की अपील की थी तो उन्होंने अपने पुत्र मृत्युंजय प्रसाद, जो एक अत्यंत मेधावी छात्र थे,उन्हें कोलकाता विश्वविद्यालय से हटाकर बिहार विद्यापीठ में दाखिल करवाया था।

उन्होंने सर्चलाईट और देश जैसी पत्रिकाओं में इस विषय पर बहुत से लेख लिखे थे और इन अखबारों के लिए अक्सर वे धन जुटाने का काम भी करते थे। 1914 में बिहार औऱ बंगाल में आई बढ़ में उन्होंने काफी बढ़चढ़ कर सेवा-कार्य किया था। बिहार में 1934 में ए भूकंप के समय डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कारावास में थे। जेल से दो वर्ष में छूटने के पश्चात वे भूकम्प पीड़ितों के लिए धन जुटाने में तन-मन से जुट गये और उन्होंने वायसराय के जुटाये धन से कहीं अधिक अपने व्यक्तिगत प्रयासों से जमा किया। सिंध औफ क्वेटा के भूकम्प के समय भी उन्होंने कई राहत-शिविरों का इंतजाम अपने हाथों मे लिया था।

Dr. Rajendra Prasad : देश के प्रथम राष्ट्रपति को पीएम ने किया याद

सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न 

1934 में वेभा. रा. कांग्रेस के मुंबई अधिवेशन में अध्यक्ष चुने गये। नेता जी एस. सी. बोस के अध्यक्ष पदसे त्यागपत्र देने पर कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार उन्होंने एक बार पुन: 1939 में सँभाला था। फिर 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में भी अपनी महती भूमिका निभाया।स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माण में भी सहयोग कियाथा। किसानों के प्रति लगाव एवं जमीनी स्तर पर जूडे होने के कारण स्वतंत्र भारत के प्रथम कृषी एवं खाद्य मंत्री बने थे फिर 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के एकदिन पहले 25 जनवरी 1950 को उनकी बहन भगवती देवी का निधन होगया लेकिन वे भारतीय गणराज्य के स्थापना की रस्म के बाद ही दाह संस्कारमें भाग लेने गये। 26 जनवरी 1950 को वे स्वतंत्र भारत केप्रथम राष्ट्रपति बने। राष्ट्रपति के तौर पर उन्होंने कभी भी अपने संवैधानिक अधिकारों में प्रधानमंत्रीया कांग्रेस को दखल अंदाजी का मौका नहीं दिया और हमेशा स्वतंत्र रूप से कार्य करते रहे।

Altmans : कोच पद से हटाये जाने से था हैरान

हिन्दू अधिनियम पारित करते समय उन्होंने काफी कड़ा रुख अपनाया था। राष्ट्रपति के रूप में उन्होंने कई ऐसे दृष्टान्त छोड़े जो बाद में उनके प्रवर्तियों के लिए मिसाल के तौर पर काम करते रहे। 12 वर्षों तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करने के पश्चात उन्होंने 1962 में अपने अवकाश की घोषणा की। अवकाश ले लेने के बाद ही उन्हें भारत सरकार द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाज़ा गया। अपने जीवन के आख़िरी महीने बिताने के लियेउन्होंने पटना के निकट सदाकत आश्रम चुना। यहाँ पर 28 फ़रवरी 1963मेंउनके जीवन की कहानी का अंत हो गया। यह कहानी थी श्रेष्ठ भारतीय मूल्यों और परम्पराकी चट्टान सदृश्य आदर्शों की। हमको इन पर गर्व है और ये सदा राष्ट्र को प्रेरणादेते रहेंगे। ऐसे राष्ट्रभक्त बहुत कम ही जन्म लेते है जो सबकुछ छोड़कर देश कीसेवा में सदा लगा रहे।उनकी वंशावली को जीवित रखने का कार्य उनके प्रपौत्र अशोक जाहन्वी प्रसाद कर रहे हैं। वेपेशे से एक अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति-प्राप्त वैज्ञानिक औऱ मनोचिकित्सक हैं। उन्होंने बाई-पोलर डिसऑर्डर कीचिकित्सा में लीथियम के सुरक्षित विकल्प के रूप में सोडियम वैलप्रोरेट की खोज की थी। अशोक जी प्रतिष्ठित अमेरिकनअकैडमी ऑफ आर्ट ऐण्ड साइंस के सदस्य भी हैं।

लाल बिहारी लाल

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...