Breaking News

नागालैंड में भाजपा गठबंधन ने बनाई बड़ी बढ़त, जाने कांग्रेस का हाल

नागालैंड की 60 विधासभी सीटों पर आज यानी गुरुवार को परिणाम घोषित किए जाने हैं। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। यहा 27 फरवरी को मतदान कराए गए थे।

नागालैंड में इस समय नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) और भाजपा गठबंधन की सरकार है। एनडीपीपी ने 40 सीटों पर तो वहीं भाजपा ने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा। भाजपा के एक प्रत्याशी काझेतो किनिमी अकुलुतो सीट पर निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके हैं।

बताते चलें कि पूर्वोत्तर में भाजपा ने चुनाव पूर्व केवल एनडीपीपी से ही गठबंधन किया था। एग्जिट पोल में इस गठबंधन को ही जीतता बताया गया था। 2018 के विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन ने कुल 30 सीटें जीती थीं। इनमें से 18 पर एनडीपीपी और 12 पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस की बात करें तो यहां पार्टी को एक भी विधायक नहीं है।

इस बार नागालैंड में कुल 183 उम्मीदवार मैदान में थे। यहां 13 लाख से ज्यादा मतदाता हैं। इस बार कांग्रेस ने 60 में से सिर्फ 23 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे। वहीं एनपीएस ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा। 2003 तक यहां कांग्रेस की सरकार थी।

नागालैंड में 60 में से 52 सीटों पर रुझान आ गए हैं। भाजपा गठबंधन 43 सीटों पर आगे है और सत्ता के नजदीक दिखाई दे रही है। एक बार फिर त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा गठबंधन की सरकार बन सकती है। एनपीएफ 3 सीटों पर आगे है। अन्य उम्मीदवार 08 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इन रुझानों के मुताबिक भाजपा गठबंधन सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है। हालांकि अभी किसी की जीत का ऐलान नहीं हुआ है।

About News Room lko

Check Also

प्रभु श्रीराम से जुड़ी सभी स्थलों की जानकारी रखनी होगीः प्रो प्रतिभा गोयल

• अयोध्या केवल शहर ही नही बल्कि भावनाओं का शहरः नगर आयुक्त संतोष कुमार • ...