Breaking News

भाजपा जिला मंत्री ने 2577 बूथों के लिए उपलब्ध कराएं दीनदयाल के चित्र

प्रतापगढ़। आगामी 25 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी जनपद प्रतापगढ़ के सभी 2577 बूथों पर संगठन को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर संकल्प कार्यकर्ता लेंगे। सभी बूथों पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा को जिला मंत्री राम मिश्रा ने सभी बूथों के लिए 2577 पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चित्र उपलब्ध कराया है।

चित्र का वितरण 23 सितंबर तक सभी बूथों पर कर दिया जाएगा, जिन बूथों पर चित्र अभी तक प्राप्त नहीं हुए हैं अपने मंडल अध्यक्ष से संपर्क करके चित्र प्राप्त कर सकते हैं। हमारे प्रेरणा के केंद्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम करके पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व पर चर्चा तथा एक रचनात्मक कार्य आयोजित करना है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा के आधार पर पार्टी को सर्वस्पर्शी एवं सर्वव्यापी बनाने का संकल्प हम सभी कार्यकर्ता को लेना है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी बूथों पर मन की बात सुनने का आयोजन करना है।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...